अनुरोध भेजें

हैलो, हमें खुशी है कि आप यहाँ आए हैं और हमें मदद करके खुशी होगी!

क्या Tinder के काम करने के तरीकों के बारे में कोई सवाल है? कृपया हमारे आम सवाल देखें। इसमें हमारे प्रोडक्ट्स, नीतियों, कम्युनिटी और समस्या सुलझाने के आम उपायों जैसी कई तरह की जानकारी दी गई है।

यह जानकर दुख हुआ कि आपको Tinder से जुड़ी कुछ दिक्कत आ रही है!

अगर आप नीचे अपनी समस्या के बारे में बताने के लिए थोड़ा समय निकालें, तो यह हमारे लिए यह बहुत मददगार रहेगा। मगर ऐसा करने से पहले, एक बार ऐप डिलीट करके दोबारा इंस्टॉल करके देखें। इससे कई तकनीकी दिक्कतें दूर हो जाती हैं और यह भी पक्का हो जाता है कि आप Tinder का नया (और सबसे बढ़िया) वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं।

अगर आपको अब भी परेशानी आ रही है, तो नीचे दिए गए फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके, कृपया हमें समस्या से जुड़ी ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें और अगर हो सके, तो समस्या के स्क्रीनशॉट भी शामिल करें।

Tinder हमारी इस्तेमाल की शर्तों या कम्युनिटी दिशानिर्देशों के उल्लंघन की वजह से अकाउंट पर बैन लगाता है।

अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से बैन कर दिया गया है, तो आप अपील केंद्र के ज़रिए अपील कर सकते हैं। अपील सबमिट करने के निर्देशों के लिए, कृपया हमारे सहायता केंद्र पर जाएँ।

अगर आपको अपने अकाउंट पर लगे बैन से जुड़ी कोई और मदद चाहिए, तो कृपया नीचे दिया गया फ़ॉर्म भरें।

अगर आपको बैन कर दिया गया है, चेतावनी दी गई है और/या आपकी प्रोफ़ाइल से कंटेंट हटा दिया गया है, तो इसका मतलब है कि हमें अपनी इस्तेमाल की शर्तों या कम्युनिटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन मिला है।

अगर आपको लगता है कि हमने यह कार्रवाई गलती से की है, तो आप अपील कर सकते हैं। अपील करने के लिए, कृपया अपने Tinder अकाउंट की लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल करके अपील केंद्र पर जाएँ। अगर आप Tinder की अपील प्रोसेस के बारे में ज़्यादा जानना चाहते हैं, तो कृपया हमारा सहायता केंद्र देखें।

अगर आपने यह पक्का नहीं किया है कि आप App Store या Google Play Store में उपलब्ध Tinder का सबसे नया वर्ज़न इस्तेमाल कर रहा हैं, तो कृपया ऐसा करें।

अगर आप इसलिए लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि आपने अपना फ़ोन नंबर बदल लिया है या अपने Facebook अकाउंट को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो हम आपके रिकवरी ईमेल पते का इस्तेमाल करके आपकी मदद कर सकते हैं। कृपया यहाँ दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  1. यहाँ जाएँ- Tinder.com
  2. 'लॉगिन करें' पर टैप करें
  3. वह विकल्प चुनें जो पूछता है, 'लॉगिन करने में समस्या आ रही है'?
  4. 'ईमेल के ज़रिए लॉगिन करें' पर टैप करें
  5. अपने Tinder अकाउंट से जुड़ा ईमेल पता डालें

अगर आप किसी तकनीकी वजह से अपने अकाउंट में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं, तो बेझिझक हमें नीचे बताएँ।

अगर आप इसलिए लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि आपने अपना फ़ोन नंबर बदल दिया है या अपने Facebook अकाउंट को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो हम आपके रिकवरी ईमेल पते का इस्तेमाल करके आपकी मदद कर सकते हैं। कृपया आगे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  1. यहाँ जाएँ- Tinder.com
  2. लॉगिन पर टैप करें
  3. वह विकल्प चुनें जो पूछता है कि लॉगिन करने में समस्या आ रही है?
  4. 'ईमेल के ज़रिए लॉगिन करें' पर टैप करें
  5. अपने Tinder अकाउंट से जुड़ा ईमेल पता डालें

अगर आपको ईमेल या SMS वेरिफ़िकेशन से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो कृपया बेझिझक हमें नीचे बताएँ।

हमें खेद है कि आप जा रहे हैं! अपना अकाउंट डिलीट करने के लिए जरूरी है कि आप अपना अकाउंट इस्तेमाल कर पा रहे हों। iOS या Android के लिए Tinder ऐप, Tinder.com या Tinder के अकाउंट मैनेजमेंट पोर्टल में साइन-इन करके, आप अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।

अगर आप Tinder में साइन इन हैं, तो अकाउंट डिलीट करना आसान है: सबसे ऊपर बाएँ कोने में प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें > नीचे की ओर स्क्रॉल करें और 'अकाउंट डिलीट करें' पर टैप करें > पुष्टि करें।

अगर आप अपने अकाउंट को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो कृपया नीचे दिया गया फ़ॉर्म भर दें।

इस मामले में यह बहुत ज़रूरी है कि आप हमसे उस ईमेल पते से संपर्क करें जो आपके Tinder अकाउंट से जुड़ा हो। ध्यान दें: अगर हमसे संपर्क करने में उस ईमेल पते का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो हमें आपके अनुरोध पर कार्रवाई करने में समस्या होगी या हम कुछ नहीं कर पाएँगे।

अगर आप इसलिए लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि आपने अपना फ़ोन नंबर बदल दिया है, तो हम आपके रिकवरी ईमेल पते का इस्तेमाल करके मदद कर सकते हैं।

  1. यहाँ जाएँ- Tinder.com
  2. 'लॉगिन करें' पर टैप करें
  3. वह विकल्प चुनें जो पूछता है, 'लॉगिन करने में समस्या आ रही है?'
  4. 'ईमेल से लॉगिन करें' पर टैप करें
  5. अपने Tinder अकाउंट से जुड़े ईमेल पते को डालें

अगर किसी वजह से आप अपना अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और इसे डिलीट करने में हमारी मदद चाहते हैं, तो बेझिझक नीचे दिया गया फ़ॉर्म भरें। इस मामले में, सुरक्षा वजहों से, यह बहुत ज़रूरी है कि आप उसी ईमेल पते से हमसे संपर्क करें जो आपके Tinder अकाउंट से जुड़ा हो। ध्यान दें: अगर हमसे संपर्क करने में उस ईमेल पते का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो हमें आपके अनुरोध पर कार्रवाई करने में समस्या आएगी या हम कुछ नहीं कर पाएँगे।

अगर आपको Tinder के लिए साइन अप करते समय कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो कृपया बेझिझक हमें नीचे बताएँ।

हैलो! अगर आपने अपनी Apple ID का इस्तेमाल करके यह खरीद की है, तो कृपया ध्यान दें कि रिफ़ंड का प्रबंधन Apple करेगा, न कि Tinder।

Apple से रिफ़ंड का अनुरोध करने के लिए, कृपया Apple सपोर्ट पर जाएँ या इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  1. अपने कंप्यूटर पर iTunes खोलें
  2. अपनी Apple ID पर क्लिक करें
  3. खरीद का इतिहास चुनें
  4. रिफ़ंड अनुरोध वाले लेन-देन (ट्रांज़ैक्शन) को खोजें और 'समस्या की रिपोर्ट करें' पर टैप करें

अगर आपने अपने Android डिवाइस पर खरीद की है, तो हम आपके रिफ़ंड के अनुरोध पर विचार करेंगे, लेकिन आपसे नीचे कुछ जानकारी देने का अनुरोध भी करेंगे।

कृपया विवरण में अपने रिफ़ंड अनुरोध की वजह को शामिल करें।

ध्यान दें: रिफ़ंड के अनुरोध सिर्फ़ तब स्वीकार किए जाएँगे, जब अनुरोध लेन-देन की तारीख के 14 दिन के अंदर किया गया हो।

अगर आपने यह खरीद Tinder.com पर की है, तो हम आपके रिफ़ंड के अनुरोध पर विचार करेंगे, लेकिन आपसे नीचे कुछ जानकारी देने का अनुरोध भी करेंगे। कृपया विवरण में अपने रिफ़ंड अनुरोध की वजह को शामिल करें।

ध्यान दें: रिफंड के अनुरोध सिर्फ़ तब स्वीकार किए जाएँगे, जब अनुरोध लेन-देन की तारीख के 14 दिनों के अंदर किया गया हो।

अगर आपने अपने Apple ID का इस्तेमाल करके Tinder सब्सक्रिप्शन खरीदा था, तो आपको सीधे अपने iOS डिवाइस पर अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें:

  1. अपनी iOS सेटिंग पर जाएँ
  2. iTunes और App Store को ढूँढें और चुनें
  3. Apple ID पर टैप करें (आपका Apple ID ईमेल
  4. 'Apple ID देखें' पर टैप करें
  5. अगर ज़रूरत हो, तो टैप करें
  6. नीचे की ओर स्क्रॉल करके सब्सक्रिप्शन पर जाएँ, फिर इस पर टैप करें
  7. Tinder को चुनें और 'सब्सक्रिप्शन रद्द करें' पर टैप करें

आप इस स्क्रीन पर अपने सब्सक्रिप्शन के खत्म होने की तारीख देख पाँएगे। ज़्यादा जानकारी के लिए, इस Apple सपोर्ट लेख पर जाएँ।

ध्यान दें: अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करने के बाद, आप उन बकाया दिनों के लिए अपना सब्सक्रिप्शन इस्तेमाल कर पाएँगे जिनके लिए आप पहले से ही पेमेंट कर चुके हैं। सब्सक्रिप्शन रद्द करने से, सब्सक्रिप्शन के लिए पहले से किए गए पेमेंट रीफ़ंड नहीं किए जाएँगे और आपकी रद्द करने की तारीख के आधार पर, पहले लिया गया सब्सक्रिप्शन शुल्क प्रोरेट नहीं किया जा सकता। ऐप और/या अपना अकाउंट डिलीट करने से आपका सब्सक्रिप्शन रद्द नहीं होता है।

अगर आपने अपने Android डिवाइस का इस्तेमाल करके Tinder प्लस या Tinder गोल्ड का सब्सक्रिप्शन लिया है, तो रद्द करने के स्टेप्स पेमेंट करने के तरीके के आधार पर अलग-अलग होंगे।

अगर आपने अपने Google Play Store अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए सब्सक्रिप्शन लिया है:

  1. Google Play Store ऐप खोलें
  2. बाईं ओर मौजूद मेन्यू का इस्तेमाल करके, अकाउंट चुनें
  3. सब्सक्रिप्शन पर जाएँ और Tinder चुनें
  4. 'रद्द करें' या 'अनसब्सक्राइब करें' पर टैप करें
  5. पुष्टि करें

अगर आपने Android पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का इस्तेमाल करके सब्सक्रिप्शन लिया है:

  1. Android के लिए Tinder ऐप खोलें
  2. मुख्य स्क्रीन में सबसे ऊपर मौजूद प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें
  3. 'पेमेंट अकाउंट प्रबंधित करें' को चुनें
  4. 'सब्सक्रिप्शन रद्द करें' पर टैप करें

ध्यान दें: अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करने के बाद, आप उन बकाया दिनों के लिए Tinder प्लस या Tinder गोल्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनके लिए आपने पहले ही पेमेंट कर दिया है। अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करने से आपको सब्सक्रिप्शन के लिए किए गए पेमेंट का रिफ़ंड इसके लागू होने से पहले की रकम का नहीं होगा। साथ ही, रद्द करने की तारीख के आधार पर आपसे पहले लिए गए सब्सक्रिप्शन शुल्क से बाकी बची रकम को वापस नहीं किया जाएगा। ऐप और/या आपके अकाउंट को डिलीट करने से आपका सब्सक्रिप्शन रद्द नहीं हो जाता है।

रद्द करने में कोई परेशानी आ रही है? हमें नीचे बताएँ।

अगर आपने Tinder प्लस और Tinder गोल्ड पर <a href="https://tinder.com/”>Tinder.com के ज़रिए सब्सक्राइब किया है, तो अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करने के लिए, बस इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  1. यहाँ जाएँ- Tinder.com
  2. मुख्य स्क्रीन के सबसे ऊपर बने प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें
  3. 'अकाउंट प्रबंधित करें' पर जाएँ
  4. अपने-आप रिन्यू को बंद करें या रद्द करें को चुनें

ध्यान दें: अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करने के बाद, आप उन बाकी के दिनों के लिए Tinder प्लस या Tinder गोल्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनके लिए आपने पहले ही पेमेंट कर दिया है। अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करने से आपको सब्सक्रिप्शन के लिए किए गए पेमेंट्स का रिफ़ंड नहीं मिलेगा और रद्द करने की तारीख के आधार पर आपसे पहले लिए गए सब्सक्रिप्शन शुल्क से बाकी बची रकम को प्रोरेट नहीं किया जाएगा। ऐप और/या आपके अकाउंट को डिलीट करने से से आपका सब्सक्रिप्शन रद्द नहीं हो जाता है।

रद्द करने में कोई परेशानी आ रही है? समस्या के बारे में नीचे रिपोर्ट करें।

आपको खरीद से जुड़ी जो समस्या आ रही है उसके बारे में जानकर दुख हुआ!

अगर आप खरीद को रीस्टोर करने की कोशिश पहले न कर चुके हों, तो कृपया इसे करें - इस तरकीब से बात बन सकती है:

  1. Tinder खोलें
  2. मुख्य स्क्रीन के सबसे ऊपर बने प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें
  3. सेटिंग में जाएँ
  4. नीचे की ओर स्क्रॉल करें और 'खरीद को रीस्टोर करें' को चुनें

फिर भी कोई समस्या आ रही है? कृपया हमें नीचे बताएँ।

अगर आपके पास Tinder का कोई ऐक्टिव सब्सक्रिप्शन है जिसे ऐप में पहचाना नहीं जा रहा है, तो कृपया यह पक्का कर लें कि आप Tinder का सबसे नया वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं और अपनी खरीद को रीस्टोर करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें:

  1. Tinder खोलें
  2. मुख्य स्क्रीन पर सबसे ऊपर प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें
  3. सेटिंग पर जाएँ
  4. नीचे की ओर स्क्रॉल करें और 'खरीद को रीस्टोर करें' को चुनें

ध्यान दें: खरीद को रीस्टोर करने पर आपके कार्ड से फिर से शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे सिर्फ़ Tinder का कोई मौजूदा ऐक्टिव सब्सक्रिप्शन बहाल हो जाएगा

अगर खरीद को रीस्टोर करने में आपको समस्या आ रही है, तो नीचे हमें बताएँ और कृपया आपको दिख रहे एरर मैसेज का विवरण या स्क्रीनशॉट दें।

आपको खरीद संबंधी जो दिक्कत पेश आई उसके लिए हमें खेद है! कृपया पक्का कर लें कि आप App Store या Google Play Store पर उपलब्ध Tinder का नया वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर से कोशिश करें।

अगर समस्या बनी रहती है, तो कृपया इसे नीचे रिपोर्ट करें।

इस बारे में जानकर दुख हुआ!

अगर किसी ने आपके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल फर्ज़ी तरीके से Tinder पर खरीदारी करने के लिए किया है, तो कृपया नीचे दिया गया फ़ॉर्म भरें, ताकि हम आपको वह सहायता दे सकें जिसकी आपको तुरंत ज़रूरत है।

अगर आपने Tinder को सब्सक्राइब किया है या गलती से कोई सब्सक्रिब्शन खरीद लिया है और आप इस सब्सक्रिप्शन से जुड़े बार-बार लिए जाने वाले पेमेंट्स को बंद करना चाहते हैं, तो आप यहाँ पर दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करके किसी भी समय इस सब्सक्रिप्शन को रद्द कर सकते हैं। रिफ़ंड का अनुरोध करने के लिए, इस फ़ॉर्म की शुरुआत में जाकर "बिलिंग और पेमेंट में सहायता पाएँ" > "मुझे रिफ़ंड का अनुरोध करना है" को चुनें।

इस ऐप में किसी व्यक्ति के बारे में रिपोर्ट करने के लिए: यूज़र की प्रोफ़ाइल खोलें > नीचे की ओर स्क्रॉल करें > रिपोर्ट करने का विकल्प चुनें

ईमेल के ज़रिए किसी की रिपोर्ट करने के लिए: कृपया नीचे दिए फ़ॉर्म को भरें। विवरण में, अगर हो सके, तो यह जानकारी शामिल करें:

  1. उस मामले या घटना का विवरण जिसके बारे में आप रिपोर्ट कर रहे हैं
  2. इस प्रोफ़ाइल की लोकेशन (शहर, राज्य, देश वगैरह)
  3. सही नाम, उम्र और परिचय, जो प्रोफ़ाइल पर दिखाई दे रहे हैं

अगर आपके पास यूज़र की प्रोफ़ाइल के ऐसे स्क्रीनशॉट हैं जिनमें फ़ोटो और दूसरी प्रासंगिक जानकारी शामिल है, तो कृपया उन्हें नीचे अटैच करें। आप जितनी ज़्यादा जानकारी देंगे उतनी ही जल्दी हम यूज़र की पहचान और जाँच कर सकेंगे।

ध्यान दें: रिपोर्ट करके, आप हमें सभी प्रासंगिक जानकारी की समीक्षा करने की अनुमति देते हैं, जिसमें एक-दूसरे को किए गए मैसेज, प्रोफ़ाइल जानकारी वगैरह शामिल हैं। उचित कार्रवाई करने के लिए, हम सिर्फ़ पर्याप्त जानकारी की समीक्षा करेंगे। आपकी रिपोर्ट और पहचान गोपनीय रहेगी।

आपकी सुरक्षा हमारे लिए अहम है। अगर आप या आपकी जानकारी में कोई व्यक्ति तुरंत, शारीरिक चोट या नुकसान के खतरे में है, तो सहायता के लिए कृपया अपने स्थानीय अधिकारियों से जल्द से जल्द संपर्क करें।

आपकी सुरक्षा हमारे लिए अहम है। अगर आप या आपकी जानकारी में कोई व्यक्ति तुरंत, शारीरिक चोट या नुकसान के खतरे में है, तो सहायता के लिए कृपया अपने स्थानीय अधिकारियों से जल्द से जल्द संपर्क करें।

मेरे किसी जानने वाले की जाली प्रोफ़ाइल बनाई गई है:

सिर्फ़ वे व्यक्ति हमें इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं जिनकी जाली प्रोफ़ाइल बनी हो, लेकिन आप हमें:

  • Tinder पर सीधे प्रोफ़ाइल रिपोर्ट कर सकते हैं (प्रोफ़ाइल खोलें, नीचे की ओर स्क्रॉल करें और 'रिपोर्ट करें' पर टैप करें)
  • जिसकी जाली प्रोफ़ाइल बनाई गई है उससे संपर्क करें और उन्हें नीचे दिया गया फ़ॉर्म भरने के लिए कहें
  • अगर आपके पास उस व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुमति हो जिसकी जाली प्रोफ़ाइल बनी है, तो (जैसे कि आपका बच्चा, क्लाइंट वगैरह), तो कृपया नीचे दिए गए फ़ॉर्म को भरकर प्रोफ़ाइल को हमें रिपोर्ट करें।

    कोई मेरी जाली प्रोफ़ाइल बना रहा है:

    अगर किसी ने कोई Tinder प्रोफ़ाइल बनाई है और वह आप होने का दिखावा कर रहा हो, तो कृपया नीचे दिए गए फ़ॉर्म को भरें।

    इस विवरण में निम्नलिखित जानकारी शामिल करें:

  • आप जिस घटना को रिपोर्ट कर रहे हैं उसके विवरण
  • सही नाम, उम्र और वह बायो जो प्रोफ़ाइल पर दिख रहा है
  • इन मामलों में स्क्रीनशॉट बहुत सहायक होते हैं। आदर्श रूप में, कृपया उस प्रोफ़ाइल का वह स्क्रीनशॉट लगाएँ जो नाम/उम्र/बायो को दर्शाता हो। आप जितना ज़्यादा विवरण देंगे, हम उस प्रोफ़ाइल की उतनी ही जल्दी पहचान करके जाँच कर पाएँगे।

    नोट: रिपोर्ट करके, आप हमें सभी प्रासंगिक जानकारी की समीक्षा करने के लिए अधिकृत करते हैं जिसमें विनिमय किए गए संदेश, प्रोफ़ाइल जानकारी आदि शामिल हैं। उपयुक्त ऐक्शन लेने के लिए हम सिर्फ़ पर्याप्त जानकारी की समीक्षा करेंगे। आपकी रिपोर्ट और पहचान गोपनीय रहेगी।

    कोई बात नहीं! हमारी टीम जांच करने और मदद करने में तत्पर रहेगी।

    अगर आपको ऐसा लगे कि कोई व्यक्ति किसी आपात स्थिति में या शारीरिक खतरे में है, तो सहायता के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी से संपर्क करें।

    अगर आप या आपकी जान-पहचान वाला कोई व्यक्ति किसी भावनात्मक या आत्मघाती परेशानी में है, तो ऐसी समस्या को सुनने-समझने, सहायता देने और उचित मार्गदर्शन देने के लिए लोग मौजूद हैं।

    • अमेरिका में: National Suicide Prevention Lifeline के फोन नंबर 1-800-273-TALK (8255) पर कॉल करें/संपर्क करें, जो 24 घंटे खुली रहने वाली, मुफ़्त, गोपनीय आत्महत्या रोधी हॉटलाइन है।
    • बाकी दुनिया में: कृपया The International Association for Suicide Prevention की वेबसाइट पर जाएँ और दुनिया भर में फैले रिसोर्सेज़ और आपदा केंद्र देखें।

    अगर आप सुरक्षा से जुड़ी किसी समस्या को हमें सीधे रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दिया गया फ़ॉर्म भरें।

    ध्यान दें: रिपोर्ट करके, आप सभी प्रासंगिक जानकारी की समीक्षा करने की अनुमति देते हैं, जिसमें एक-दूसरे को किए गए मैसेज, प्रोफ़ाइल जानकारी वगैरह शामिल हैं। उचित कार्रवाई करने के लिए हम सिर्फ़ पर्याप्त जानकारी की समीक्षा करेंगे। आपकी रिपोर्ट और पहचान गोपनीय रहेगी।

    अगर आप Tinder में फ़ोन नंबर से साइन इन करते हैं: सुरक्षा कारणों से, लॉगिन करने पर SMS वेरिफ़िकेशन की ज़रूरत होती है। कोई और यूज़र आपका अकाउंट ऐक्सेस नहीं कर सकता, जब तक कि वे आपके फ़ोन, फ़ोन नंबर और/या आपके फ़ोन नंबर को भेजे गए SMS वेरिफ़िकेशन कोड में से किसी एक को ऐक्सेस न कर ले। अगर कोई आपके अकाउंट को बिना अनुमति के ऐक्सेस करता है, तो हमारा सुझाव होगा कि आप अकाउंट रिकवरी का इस्तेमाल करके ऐक्सेस वापस हासिल करें:

    1. Tinder.com
    2. पर जाएँ और 'लॉग इन करें' पर टैप करें
    3. वह विकल्प चुनें जो पूछता है, 'लॉग इन करने में समस्या आ रही है?'
    4. 'ईमेल से लॉगिन करें' पर टैप करें
    5. अपने Tinder अकाउंट से जुड़े ईमेल पते पर टैप करें

    अब भी मदद चाहिए? हमें बेझिझक नीचे बताएँ।

    नोट: रिपोर्ट करके, आप सभी हमें प्रासंगिक जानकारी की समीक्षा करने के लिए अधिकृत करते हैं। इसमें विनिमय किए गए संदेश, प्रोफ़ाइल जानकारी आदि शामिल हैं। उपयुक्त ऐक्शन लेने के लिए हम सिर्फ़ पर्याप्त जानकारी की समीक्षा करेंगे। आपकी रिपोर्ट और पहचान गोपनीय रहेगी।

    अपने व्यक्तिगत डेटा की एक कॉपी का अनुरोध करने के लिए, कृपया Tinder पर 'मेरा अकाउंट मैनेज करें' टूल पर जाएँ। सुरक्षित रूप से अपने अकाउंट में साइन इन करें, 'मेरा डेटा डाउनलोड करें' पर क्लिक करें और अपना ईमेल पता डालें।

    आपको कुछ ही दिनों में अपना डेटा डाउनलोड करने का लिंक ईमेल से मिल जाएगा। आपकी निजता और सुरक्षा बरकरार रखने के लिए, इस लिंक की समयसीमा ईमेल भेजने के 24 घंटों के अंदर खत्म हो जाएगी।

    आपको 'मेरा अकाउंट मैनेज करें' टूल के ज़रिए जो जानकारी मिलेगी उसमें से ज़्यादातर जानकारी पहले से ऐप के ज़रिए आपके लिए उपलब्ध होगी—जैसे कि आपका ईमेल पता, फ़ोन नंबर, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, मैसेज और प्राथमिकताएँ—और वे इस आधार पर अलग-अलग हो सकती है कि आपने Tinder का इस्तेमाल कैसे किया है। सामान्य तौर पर, इस जानकारी में आपका दिया गया कंटेंट और फ़ोटो के साथ-साथ मैसेज और ऐसा दूसरा डेटा शामिल होता है जिसकी उम्मीद आप Tinder जैसी सेवा से करते हैं। फिर चाहे आपने उसे सीधे तौर पर दिया हो या अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिए।

    अगर आप अपना Tinder अकाउंट डिलीट कर चुके हैं, तो आप 'मेरा अकाउंट मैनेज करें' टूल ऐक्सेस नहीं कर पाएँगे, क्योंकि आपके पास अब कोई अकाउंट नहीं है। इसके बजाय, आप हमारे संपर्क फ़ॉर्म के ड्रॉपडाउन मेन्यू में “मेरे डेटा के बारे में मेरा एक और सवाल है” विकल्प को चुनकर अपना अनुरोध सबमिट कर सकते हैं। जब आप अपना अकाउंट डिलीट कर देते हैं, तो आपके डेटा को हमारी निजता नीति के मुताबिक मिटा दिया जाता है।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारे आम सवालों में मैं अपने व्यक्तिगत डेटा की कॉपी के लिए कैसे अनुरोध करूँ? देखें।

    अगर आपको मिलने वाले डेटा से जुड़ी कोई मदद चाहिए या उसके बारे में आपके कोई सवाल हैं, तो आप हमारे संपर्क फ़ॉर्म के ड्रॉपडाउन मेन्यू में “मेरे डेटा के बारे में मेरा एक और सवाल है” विकल्प को चुनकर या हमारी सहायता टीम से मिले ईमेल का जवाब देकर अनुरोध सबमिट कर सकते हैं। Tinder के डेटा सुरक्षा ऑफ़िस के संपर्क करने के तरीके के बारे में जानकारी पाने के लिए, कृपया आम सवाल देखें।

    हो सकता है कि आपके कुछ सवालों के जवाब हमारी निजता नीति या आम सवाल में पहले से ही मौजूद हों।

    अगर आपको अपने किसी सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है, तो कृपया हमसे यहाँ संपर्क करें।

    This form is intended for individuals located in the United States who are reporting Non-Consensual Intimate Images (NCII) or deepfakes under the U.S. TAKE IT DOWN Act (Public Law 119-12). If you are located in the United States and are reporting NCII or deepfakes on our platform, please use this form to provide as much information as possible.

    Note: If you are not located in the United States, or if you wish to report content other than NCII or deepfakes, please use our in-product reporting tools or this contact form.

    To help us locate and remove the content you are reporting as quickly as possible, please complete all required fields and provide as much detail as possible regarding the reported content. If possible, include screenshots, profile information, or links associated with the content. If you are submitting a report on behalf of another individual, please indicate your relationship to that individual or your authorization to act on their behalf.

    We will contact you if more information is needed to process your report.

    आपका कोई विचार है? हम सहर्ष इसे जानना चाहेंगे!

    हम इन रिपोर्टों की समीक्षा करते हैं, इन्हें ट्रैक करते हैं, मगर यह संभव है कि हम आपमें से हरेक को व्यक्तिगत तौर पर उत्तर न दे पाएँ। हालाँकि आप आश्वस्त रहें हम आपकी फीडबैक पर विचार करते हैं, जहाँ जरूरी हो कार्रवाई की जाती है और इन सब से हमें हरेक व्यक्ति के लिए Tinder एक्सपीरिएंस बेहतर बनाने में मदद मिलती है!

    Tinder का इस्तेमाल पहले से कर रहे हैं?
    लॉगिन करें ताकि हम आपके सपोर्ट एक्सपीरिएंस को आपके अनुकूल कर सकें। अगर यह विकल्प नहीं है, तब भी हम आपकी बात सुनना चाहेंगे!

    नोट: रिपोर्ट करके, आप सभी प्रासंगिक जानकारी की समीक्षा करने को अधिकृत करते हैं जिसमें विनिमय किए गए संदेश, प्रोफाइल जानकारी आदि शामिल हैं। उपयुक्त ऐक्शन लेने के लिए हम केवल पर्याप्त जानकारी की समीक्षा करेंगे। आपकी रिपोर्ट और पहचान गोपनीय रहेगी।

    सूचना दें
    रिपोर्ट सबमिट करें
    कृपया कोई भी फ़ाइल, फ़ोटो या स्क्रीनशॉट बेझिझक जोडे़ं
    क्या हमारे साथ और विवरण साझा करना आपको पसंद होगा?
    अपने शब्दों में हमें बताएं कि क्या हुआ था। सहज रूप से जितना अधिक से अधिक संभव हो हमारे साथ जानकारी साझा करें

    अगर आपका कॉपीराइट-सुरक्षित काम Tinder पर बिना अनुमति के पोस्ट किया गया था, तो आप इस फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके कॉपीराइट हटाने के अपने अनुरोध को सबमिट कर सकते हैं।

    सिर्फ़ कॉपीराइट मालिक या उनके अधिकृत प्रतिनिधि (जैसे वकील) कथित कॉपीराइट उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर आप कॉपीराइट के मालिक या अधिकृत प्रतिनिधि नहीं हैं, तो हम आपकी रिपोर्ट को प्रोसेस नहीं करेंगे। इस फ़ॉर्म का गलत इस्तेमाल करने से, आपका Tinder खाता बंद हो सकता है, जैसे कि ऐसे कंटेंट को हटाने का अनुरोध सबमिट करना जिसके आप मालिक नहीं हैं।

    पहचान चुराने के बारे में जानकारी: अगर किसी ने आपकी पहचान रखने का नाटक करते हुए Tinder खाता बनाया है, तो कृपया "कोई मेरी पहचान चुरा रहा है" के तहत इसकी रिपोर्ट करने के लिए सीधे ऊपर ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें। पहचान चुराने की रिपोर्ट करने के लिए, कॉपीराइट वाला कंटेट हटाने के फ़ॉर्म का इस्तेमाल करने से सहायता पाने में देरी हो सकती है।

    आप जिस विशिष्ट कंटेंट की रिपोर्ट कर रहे(ही) हैं उसके बारे में कृपया लिंक (URL) या विवरण प्रदान करें।

    यह फ़ॉर्म यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA) में रहने वाले व्यक्तियों और/या डिजिटल सेवा अधिनियम (DSA) के अनुच्छेद 22 के तहत अधिकृत भरोसेमंद फ़्लैगर्स के लिए है। अगर आप इनमें से किसी भी श्रेणी से संबंधित हैं, तो आप Tinder पर उस कंटेंट की रिपोर्ट करने के लिए इस फ़ॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके मुताबिक EEA में गैरकानूनी है।


    ध्यान दें: अगर आप EEA में नहीं रहते, अधिकृत भरोसेमंद फ़्लैगर नहीं हैं, या आप इसकी वैधता के अलावा अन्य कारणों से कंटेंट की रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो कृपया हमारे इन-प्रोडक्ट रिपोर्टिंग टूल्स या इस संपर्क फ़ॉर्म का इस्तेमाल करें।


    अपनी रिपोर्ट की गहन और कुशल समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए, कृपया सभी ज़रूरी फ़ील्ड भरें। कंटेंट की विस्तार में जानकारी दें और बताएँ कि आप इसे गैरकानूनी क्यों मानते हैं। अगर हो सके, तो कंटेंट से जुड़ी प्रोफ़ाइल का स्क्रीनशॉट भी जोड़ें। अगर आप एक भरोसेमंद फ़्लैगर हैं, तो कृपया फ़ॉर्म पूरा करने के लिए अपने संगठन के ईमेल पते का इस्तेमाल करें।