पासपोर्ट मोड क्या है?
पासपोर्ट मोड की मदद से, आप लोगों को शहर के हिसाब से खोज सकते हैं या अपनी पसंद के शहर में दूसरे लोगों के साथ कनेक्ट करने के लिए मैप पर पिन ड्रॉप कर सकते हैं। अपनी मौजूदा लोकेशन और नई जगहों के बीच में नेविगेट करें!
Passport™ मोड को आप अलग से खरीद सकते हैं और यह Tinder Plus®, Tinder Gold™ और Tinder Platinum™ लेने वाले Tinder सब्सक्राइबर्स के लिए भी उपलब्ध है।
ध्यान दें कि जिन क्षेत्रों में फ़ेस चेक ज़रूरी है, वहाँ पासपोर्ट मोड इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को फ़ेस चेक पूरा करना होगा। उस क्षेत्र में पासपोर्ट मोड का इस्तेमाल बंद कर देने के बाद, आप फ़ेस चेक से बाहर निकल सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया यह फ़ेस चेक आर्टिकलपढ़ें।
सब्सक्राइब कैसे करें?
- Tinder खोलें
- प्रोफ़ाइल आइकन
पर टैप करें
- सेटिंग आइकन
पर टैप करें
- Tinder प्लस, Tinder गोल्ड, या Tinder Platinum™ पाएँ को चुनें
- खरीदने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए प्रॉम्प्ट फ़ॉलो करें
पासपोर्ट मोड का इस्तेमाल करके, मैं अपनी लोकेशन को कैसे बदलूँ?
- Tinder खोलें
- प्रोफ़ाइल आइकन
पर टैप करें
- सेटिंग आइकन
पर टैप करें
- नीचे की ओर स्क्रोल करके लोकेशन पर टैप करें
- एक नई लोकेशन जोड़ें
पासपोर्ट मोड से मैं कितने शहरों में जा सकता/सकती हूँ?
वर्चुअल तौर पर, आप एक बार में सिर्फ़ 1 ही शहर में हो सकते हैं, लेकिन आप जितनी बार चाहें अपनी लोकेशन को बदल सकते हैं। पासपोर्ट मोड फ़ीचर का इस्तेमाल करके आपने जिन लोगों को लाइक किया है, वे आपके लोकेशन बदलने के 24 घंटे बाद तक आपकी प्रोफ़ाइल को देख सकते हैं।