Tinder पर किसी को देखने से बचने की कोशिश करनी है? 'संपर्कों को ब्लॉक करें' फ़ीचर की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं। अपने डिवाइस की संपर्क सूची को Tinder के साथ शेयर करें, उस संपर्क को चुनें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे कि आप दोनों एक-दूसरे को न देख पाएँ।
इस लेख में इन बातों के बारे में जानकारी है:
संपर्कों को अनब्लॉक और डिसकनेक्ट करना
Tinder आपकी संपर्क सूची को कैसे प्रोसेस करता है
इस फ़ीचर के बारे में अहम बातें:
- ब्लॉक किए गए संपर्कों को यह सूचना नहीं दी जाएगी कि आपने उन्हें ब्लॉक किया है
- किसी को ब्लॉक करने का मतलब यह नहीं है कि उनका Tinder अकाउंट है
- संपर्कों को ब्लॉक करने से आपके मौजूदा मैचों या मैसेज पर असर नहीं पड़ेगा
- अगर किसी को ब्लॉक करने के लिए आपकी इस्तेमाल की गई जानकारी, उनके साइनअप के लिए इस्तेमाल की जाने वाली जानकारी से मेल नहीं खाती है, तो हम आप दोनों को एक-दूसरे को देखने से रोक नहीं पाएँगे
- आप अपनी Tinder सेटिंग में 'संपर्कों को ब्लॉक करें' फ़ीचर की मदद से संपर्कों को शेयर करने की सुविधा को बंद कर सकते हैं
- अगर आप अपने संपर्कों का ऐक्सेस नहीं देना चाहते, तो हम मैन्युअल तरीके से दर्ज करने का विकल्प देते हैं
किसी संपर्क को ब्लॉक करना
किसी को ब्लॉक करने के लिए मैं अपने संपर्कों को Tinder के साथ कैसे शेयर करूँ?
यह आसान है! अपने डिवाइस में मौजूद संपर्क सूची को Tinder के साथ शेयर करें और ऐसे संपर्कों को चुनें जिन्हें आप ब्लॉक करना चाहते हैं:
- Tinder खोलें और प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें
- “सेटिंग” पर जाएँ
- नीचे की ओर स्क्रॉल करें और “संपर्क ब्लॉक करें” को चुनें
- Tinder को अपने संपर्कों को ऐक्सेस करने की अनुमति दें
- “संपर्क” टैब के नीचे, अपनी संपर्क सूची से ऐसे लोगों को चुनें जिन्हें आप इस सूची में नहीं रखना चाहते हैं
- "संपर्कों को ब्लॉक करें" पर टैप करें
आप जब भी इस फ़ीचर का इस्तेमाल करेंगे, तब हम आपके डिवाइस से आपके संपर्कों की सूची निकालेंगे, ताकि आप यह चुन सकें कि आप किन्हें ब्लॉक करना चाहते हैं। जब आप इस फ़ीचर को छोड़ते हैं, तो हम सिर्फ़ ऐसे लोगों की संपर्क जानकारी को रखेंगे जिन्हें आपने ब्लॉक किया है (नाम, ईमेल और/या फ़ोन नंबर)।
क्या मैं मैन्युअल तरीके से किसी संपर्क को जोड़ सकता/सकती हूँ?
हाँ। अगर आप Tinder के साथ अपने संपर्क शेयर नहीं करना चाहते हैं या अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को ब्लॉक करना चाहते हैं जो आपकी संपर्क सूची में नहीं है, तो आप संपर्क की जानकारी को मैन्युअल तरीके से जोड़ सकते हैं। इस तरीके से:
- ऊपर दिए गए 1 - 3 स्टेप्स को फ़ॉलो करें
- फिर स्क्रीन पर सबसे ऊपर + आइकन पर टैप करें
- इस व्यक्ति की संपर्क जानकारी डालें और "हो गया" पर टैप करें
संपर्कों को अनब्लॉक और डिसकनेक्ट करना
मैं किसी को अनब्लॉक कैसे करूँ?
'संपर्कों को ब्लॉक करें' फ़ीचर में किसी संपर्क को अनब्लॉक करने के लिए, इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- Tinder खोलें और प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें
- “सेटिंग” पर जाएँ
- नीचे की ओर स्क्रॉल करें और “संपर्क ब्लॉक करें” को चुनें
- “ब्लॉक किए गए” टैब पर जाएँ
- आप जिन संपर्कों को अनब्लॉक करना चाहते हैं उनके सामने “अनब्लॉक करें” पर टैप करें या दाएँ कोने पर सबसे ऊपर मौजूद मेन्यू आइकन पर टैप करें और “सभी को अनब्लॉक करें” को चुनें
मैं अपने डिवाइस में मौजूद संपर्क सूची को Tinder के साथ शेयर करना कैसे बंद करूँ?
अगर आप इस फ़ीचर और अपने डिवाइस की संपर्क सूची के बीच शेयरिंग को बंद करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- ऊपर दिए गए 1 - 3 स्टेप्स को फ़ॉलो करें
- सबसे ऊपर दाएँ कोने में मेन्यू आइकन पर टैप करें
- “संपर्क सूची डिस्कनेक्ट करें” को चुनें
आपकी संपर्क सूची को डिसकनेक्ट करने पर, ब्लॉक किए गए संपर्कों की मौजूदा सूची में कोई बदलाव नहीं होगा। आपकी निजता के लिए, हम ऐसे संपर्कों को तब तक ब्लॉक रखेंगे, जब तक कि आप हमें उन्हें अनब्लॉक करने के लिए नहीं कहते हैं।
Tinder किस तरह हमारी संपर्क सूची को प्रोसेस करता है?
अगर आप इस फ़ीचर को चुनते हैं, तो हम आपकी संपर्क सूची का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कि आप ऐसे संपर्कों को जल्दी और आसानी से चुन सकें जिन्हें आप Tinder पर दिखाई देना नहीं चाहते हैं। आप जितनी बार 'संपर्कों को ब्लॉक करें' फ़ीचर पर जाते हैं, हम आपके डिवाइस से संपर्कों की सूची निकालते हैं, ताकि आप चुन सकें कि आप किसे ब्लॉक करना चाहते हैं। जब आप इस फ़ीचर को छोड़ते हैं, तो हम सिर्फ़ उन लोगों की संपर्क जानकारी को रखते हैं जिन्हें आपने ब्लॉक किया है (नाम, ईमेल और/या फ़ोन नंबर)। हम इस जानकारी का इस्तेमाल करके, आपको आपके ब्लॉक किए गए संपर्कों को देखने से रोकेंगे और उन्हें आपको देखने से रोकेंगे (यह मानकर कि उन्होंने उसी संपर्क जानकारी का इस्तेमाल करके अकाउंट बनाया हुआ है जो आपने अपलोड की थी)।
हम समझते हैं कि आपकी निजी जानकारी और निजता आपके लिए अहम है और आपको यह बताना चाहते हैं कि वे हमारे लिए भी ज़रूरी हैं। निजता बनाए रखने के लिए की जाने वाली कार्रवाइयों के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, कृपया हमारी निजता नीति देखें।