फ़र्स्ट इंप्रेशन एक प्रीमियम फ़ीचर है, जो भीड़ से अलग दिखने में आपकी मदद करता है। यह आपको मैच से पहले अपने पसंदीदा व्यक्ति को एक छोटा सा मैसेज (140 या इससे कम कैरेक्टर वाला) भेजने की सुविधा देता है।
फ़र्स्ट इंप्रेशन भेजें
- डिस्कवरी में संभावित मैच देखें
- क्या आपको कोई पसंद आया? पेपर प्लेन आइकन पर टैप करें
- अपना मैसेज टाइप करें
- भेजें पर टैप करें
अगर कोई ऐसा व्यक्ति आपको लाइक करता है जिसे आपने अपना फ़र्स्ट इंप्रेशन भेजा है, तो आप मैच हो जाएँगे और बातचीत जारी रख पाएँगे।
हर हफ़्ते मिलने वाले फ़र्स्ट इंप्रेशन की सुविधा, Tinder Platinum™ सब्सक्रिप्शनके साथ मिलती है। क्या आप Platinum सदस्य नहीं हैं? कोई बात नहीं, आप पैक में भी फ़र्स्ट इंप्रेशन खरीद सकते हैं।
ध्यान रखें
फ़र्स्ट इंप्रेशन भेजना इस बात की गारंटी नहीं देता है कि दूसरा यूज़र उसे देखेगा। उनकी डिस्कवरी सेटिंग या उम्र के वेरिफ़िकेशन के स्टेटस जैसी चीज़ों से मैसेज की डिलीवरी पर असर पड़ सकता है।
Tinder समय-समय पर फ़ीचर्स को आज़माकर उन्हें बेहतर बनाता है। इनमें ऐसे फ़ीचर भी हो सकते हैं जिनसे आप ‘लाइक’ करते समय अपनी रुचि दिखा सकें या मैसेज भेज सकें। कुछ टेस्ट में, ये फ़ीचर्स अलग तरीके से काम कर सकते हैं या मैच के वक्त अलग समय पर दिखाई दे सकते हैं। हर यूज़र का अनुभव अलग हो सकता है। यह जगह या समय के अनुसार बदल सकता है और सभी को एक जैसे फ़ीचर्स नहीं दिखाई देंगे।
ध्यान दें: फ़र्स्ट इंप्रेशन उन संभावित मैच को नहीं भेजे जा सकते, जो उम्र के लिए वेरिफ़ाइडनहीं हैं।