समस्या या सुरक्षा में सेंध के जोखिम को रिपोर्ट करें
सुरक्षा में सेंध की संभावना की रिपोर्ट करने या हमारी सुरक्षा प्रथाओं के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया हमारे सुरक्षा पृष्ठ पर जाएँ।
यदि आपकी सुरक्षा चिंता आपके अपने Tinder अकाउंट से संबंधित है (जैसे आपको लगता है कि आपका अकाउंट हैक हो गया है) तो कृपया हमारी सुरक्षा टीम से संपर्क ना करें। ऐसी चिंताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ संसाधन हमारी ग्राहक सपोर्ट टीम है - उनसे किसी भी समय यहां पर संपर्क किया जा सकता है।
मुझे लगता है कि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है
यदि आपको अपने अकाउंट पर कोई संदेहास्पद गतिविधि का पता चले, जैसे कि कोई मैसेज जिसे आपने नहीं भेजा या फोटो जिसे आपने अपलोड नहीं किया तो कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका अकाउंट सुरक्षित है।
फोन नंबर लॉगिनnbsp
जब आप अपने फ़ोन नंबर का उपयोग करके Tinder पर लॉगिन करते हैं तब हमें SMS सत्यापन की ज़रूरत होती है, ताकि आपके अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सके। यदि किसी को आपके फोन नंबर का उपयोग करके आपके अकाउंट तक पहुंचना हो तो वे आपके फोन पर भेजे गए SMS सत्यापन कोड के बिना सफलतापूर्वक लॉगिन करने में सक्षम नहीं होंगे। हम इस बात की पुरजोर सलाह देते हैं कि इन कोड को आप कभी किसी के साथ साझा न करें।
और मदद चाहिए?
हमसे संपर्क करें और अपनी समस्या को जितना हो सके उतनी साफ़ और विस्तार से बताइए, ताकि हम आपकी तुरंत मदद कर सकें।