Tinder सहित मैच ग्रुप के ब्रैंड्स, बेलारूस में अपनी सेवाएँ बंद करने के कदम उठा रहे हैं। फ़िलहाल, 15 फ़रवरी, 2024 को बेलारूस में Tinder का ऐक्सेस खत्म कर दिया गया है।
मेरे Tinder अकाउंट को क्या हुआ?
15 फ़रवरी से, अगर आप बेलारूस में स्थित हैं, तो अब आप Tinder सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे, या अपने अकाउंट में साइन-इन नहीं कर पाएँगे। अगर आप अपना अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं, तो मेरा अकाउंट प्रबंधित करें टूल से आप ऐसा कर सकते हैं। हमेशा की तरह, कोई भी समस्या होने पर, कृपया हमसे संपर्क करें।
Tinder पर की गई मेरी खरीदारियों का क्या हुआ?
बेलारूस में होने के दौरान, Tinder के यूज़र्स अब 15 फ़रवरी से सब्सक्रिप्शंस (जैसे कि Tinder गोल्ड) या इस्तेमाल की जा सकने वाली सुविधाओं (जैसे कि सुपर लाइक और बूस्ट) का इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे।
अगर आपने 6 या 12 महीने का सब्सक्रिप्शन लिया है, जो 15 फ़रवरी के बाद भी जारी रहने वाला था, तो अब वह ऑटोमैटिक रूप से रिन्यू नहीं होगा, और आप इस आर्टिकल में दिए निर्देशों का पालन करके रीफ़ंड का अनुरोध कर सकते हैं।
अगर आपके पास इस्तेमाल की जा सकने वाली सुविधाएँ बची हैं, तो आप इस आर्टिकल में दिए निर्देशों का पालन करके रीफ़ंड का अनुरोध कर सकते हैं।
मैं अपना डेटा कैसे डाउनलोड करूँ?
15 फ़रवरी के बाद, आप हमारे संपर्क फ़ॉर्म के ज़रिए अनुरोध सबमिट करके अपने डेटा की एक कॉपी का अनुरोध कर सकते हैं।