मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर की मदद से आप उन लोगों को ढूँढ सकते हैं जिनसे आप हाल ही में असल ज़िंदगी में मिले हों या जो रास्ते में कहीं आपको मिले हों। मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में Android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर का एक्सेस
हर रविवार, आपको ऐसे यूज़र्स की एक ड्रॉप मिलेगी, जो हो सकता है कि आपसे पिछले हफ़्ते रास्ते में कहीं टकराए हों। आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके इन ड्रॉप्स को ढूँढ सकते हैं:
- Tinder खोलें।
- टूलबार में 'एक्सप्लोर करें' आइकन पर टैप करें।
- आपकी 'एक्सप्लोर करें' स्क्रीन के सबसे ऊपर, आपको अपना मिस्ड कनेक्शन्स ड्रॉप दिखाई देगा।
आप नीचे दिए गए "मिस्ड कनेक्शन्स आपके लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है" में जाकर मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर से बाहर निकलने (ऑप्ट-आउट करने) के बारे में ज़्यादा जानकारी देख सकते हैं।
मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर का इस्तेमाल
हर रविवार स्थानीय समय के मुताबिक लगभग रात 8बजे, आपको ऐसे यूज़र्स का एक ड्रॉप मिलेगा, जो हो सकता है कि आपको पिछले हफ़्ते रास्ते में कहीं मिले हों और जो आपकी पसंद के मुताबिक आपके साथ अच्छी तरह मेल खाते हों। आपकी प्रोफ़ाइल अन्य यूज़र्स के ड्रॉप्स में भी दिखाई दे सकती है। ये ड्रॉप्स आपके और अन्य यूज़र्स के डिवाइस के लोकेशन डेटा के आधार पर बनाए जाते हैं। इसलिए आपको ऐसे यूज़र्स दिखाए जाते हैं जो हो सकता है कि पिछले हफ़्ते किसी समय आपके आसपास या आपके नज़दीक मौजूद रहे हों।
मिस्ड कनेक्शन्स, आपके लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है
मिस्ड कनेक्शन्स, आपके डिवाइस के लोकेशन डेटा का इस्तेमाल यह तय करने के लिए करता है कि पिछले हफ़्ते लगभग उसी समय आपके आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे। इसी जानकारी के मुताबिक आपका ड्रॉप तैयार किया जाता है। हम आपके डिवाइस के लोकेशन डेटा का इस्तेमाल यह पहचानने के लिए करते हैं कि पिछले हफ़्ते के दौरान लगभग एक ही समय पर आप किन अन्य Tinder यूज़र्स के आसपास थे - इसके आधार पर उन यूज़र्स को आपके साप्ताहिक ड्रॉप में दिखाया जा सकता है। ड्रॉप्स में यह भी नहीं बताया जाएगा कि आप किसी यूज़र्स से किस दिन और किस समय मिले थे। मिस्ड कनेक्शन्स का मकसद आपको संयोगवश होने वाली रोचक मुलाकातों से परिचित कराना है न कि आपके रोज़ाना के कामों, पते या शेड्यूल को उजागर करना।
Tinder पर मिलने वाले आम सुझावों की तरह, मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर के लिए भी आपको Tinder को अपने डिवाइस का लोकेशन डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति देनी होगी, ताकि आपके ड्रॉप्स बनाए जा सकें। जैसा कि नीचे बताया गया है आप इन अनुमतियों की जाँच या उनमें बदलाव कर सकते हैं। साथ ही, आपके पास मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर से पूरी तरह बाहर निकलने का विकल्प होता है।
डिवाइस की लोकेशन सेटिंग
आप अपने डिवाइस की सेटिंग में “Tinder” खोजकर, किसी भी समय Tinder के साथ अपने लोकेशन डेटा के इस्तेमाल से जुड़ी अनुमतियों की जाँच कर सकते हैं और उन्हें अपडेट कर सकते हैं।
- Tinder के सामान्य सुझावों की तरह ही, मिस्ड कनेक्शन का इस्तेमाल करने के लिए आपको "ऐप का उपयोग करते समय" अपनी लोकेशन एक्सेस करने अनुमति देनी होगी।
- आप चाहें, तो ज़्यादा उपयुक्त ड्रॉप्स पाने के लिए लोकेशन एक्सेस की अनुमति "हमेशा" चालू रख सकते हैं। हालाँकि, मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए यह अनुमति देना ज़रूरी नहीं है।
- अगर आप लोकेशन शेयर करने की सभी अनुमतियाँ बंद करते हैं, तो हम आपको न तो सुझाव दिखा पाएँगे और न ही मिस्ड कनेक्शन्स ड्रॉप्स उपलब्ध करा पाएँगे।
मिस्ड कनेक्शन्स सेटिंग
आप किसी भी समय मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर का इस्तेमाल करना बंद कर सकते हैं। ऑप्ट-आउट करने का मतलब है कि आपको हर हफ़्ते मिलने वाले ड्रॉप्स नहीं मिलेंगे और आपकी प्रोफ़ाइल भी उनमें नहीं दिखाई जाएगी। हालाँकि, इससे आपके सामान्य सुझावों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ऑप्ट-आउट करने के लिए, यहाँ दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- Tinder खोलें।
- प्रोफ़ाइल टैब खोलें और सेटिंग आइकन पर जाएँ।
- 'मिस्ड कनेक्शन्स सेटिंग' दिखने तक स्क्रोल करें।
- "मुझे मिस्ड कनेक्शन्स ड्रॉप में शामिल करें" विकल्प को बंद कर दें।
मिस्ड कनेक्शन्स से जुड़ी निजता और सुरक्षा
मिस्ड कनेक्शन्स फ़ीचर भी Tinder के बाकी प्लेटफ़ॉर्म की तरह समान सुरक्षा और भरोसे के मानकों पर आधारित है। यहाँ आप उन कुछ सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जान सकते हैं जिन्हें हमने मिस्ड कनेक्शन्स के लिए लागू किया है:
- ऐसे लोग जिन्हें आपने ब्लॉक या अनमैच किया है और जिन्होंने आपको ब्लॉक किया है, वे न तो आपके ड्रॉप में दिखेंगे और न ही आप उनके ड्रॉप में दिखाई देंगे। यही नियम उन सभी लोगों पर भी लागू होता है जिन्हें Tinder से हटा दिया गया है।
- भले ही आप किसी यूज़र से कई बार रास्ते में टकराते हों, फिर भी हम यह सीमित रखते हैं कि वह आपके ड्रॉप्स में कितनी बार दिखाई दे और आप उसके ड्रॉप्स में कितनी बार दिखाई दें। ड्रॉप्स संयोगवश होने वाली रोचक मुलाकातों के लिए बनाए गए हैं, न कि आपके सहकर्मियों, सहपाठियों, पड़ोसियों या नियमित रूप से मिलने वाले अन्य लोगों की आदतों और दिनचर्या का खुलासा करने के लिए।
- इसमें रिपोर्ट और ब्लॉक करने की प्रोसेस बिल्कुल वैसी ही है जैसी कि Tinder के बाकी फ़ीचर्स में है। अपने ड्रॉप में दिखाई देने वाली कोई प्रोफ़ाइल खोलें, ऊपर दिए गए तीन बिंदुओं (…) पर टैप करें और फिर 'ब्लॉक करें' या 'रिपोर्ट करें' का विकल्प चुनें।
- ड्रॉप्स में न तो आपकी और न ही अन्य यूज़र की सटीक जगह जानकारी दिखाई जाती है और न ही यह बताया जाता है कि आप इस समय कहाँ मौजूद हैं। इसमें न तो कोई रियल-टाइम नोटिफ़िकेशन है, न ही 'आपको यहाँ देखा गया था' जैसा कोई मैसेज भेजा जाता है और न ही ड्रॉप का इस्तेमाल करके मानक लाइक-और-मैच प्रोसेस के बाहर किसी को मैसेज भेजा जा सकता है।
अगर आपको कभी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता हो, तो सहायता और मार्गदर्शन के लिए हमारे सुरक्षा केंद्र पर जाएँ।