ग्रुप हैंगआउट्स की मदद से, आप और आपके दोस्त, दोस्तों के दूसरे ग्रुप्स के साथ मैच और चैट कर सकते हैं। कुछ सीमाओं के आधार पर, ग्रुप हैंगआउट्स चुनिंदा बाज़ारों में सभी प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं।
ध्यान: ग्रुप पर बातचीत वेब पर जारी रखी जा सकती है, लेकिन अभी ग्रुप की कोई और सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं।
ग्रुप हैंगआउट्स का इस्तेमाल करना
अपने दोस्तों के साथ एक ग्रुप बना सकते हैं और दोस्तों के दूसरे ग्रुप्स पर स्वाइप कर सकते हैं। Tinder पर कोई भी ग्रुप बना सकता है। जब आपके ग्रुप में 3 सदस्य हो जाएँ और कोई एक्टिविटी और समय तय कर लिया हो, तब आप और आपके दोस्त दोस्तों के दूसरे ग्रुप्स को खोज सकते हैं और उन पर स्वाइप कर सकते हैं। ग्रुप हैंगआउट्स मिनी-गोल्फ़ या कैरिओके जैसी कोई ग्रुप एक्टिविटी आयोजित करने या फिर साधारण नाइट आउट जैसा हो सकता है।
ये ग्रुप आपको डिस्कवरी में उसी तरह दिखाए जाएँगे जैसे व्यक्तिगत और डबल डेट प्रोफ़ाइल दिखाए जाते हैं, फ़र्क सिर्फ़ इतना होगा कि आपको ग्रुप के कई लोग दिखाए जाएँगे।
जब आपका मैच किसी दूसरे ग्रुप के साथ होता है, तो सभी यूज़र्स के ग्रुप के बीच चैट खुलती है। आप अपने ग्रुप में किसी व्यक्ति से सीधे कनेक्शन के लिए उस पर दाएँ स्वाइप करके व्यक्तिगत रूप से मैसेज भी खोल सकते हैं।
कृपया ध्यान दें: फ़िलहाल, ग्रुप्स फ़ीचर को टेस्ट किया जा रहा है, इसलिए प्रीमियम फ़ीचर्स और सब्सक्रिप्शन के फ़ायदे (जैसे कि बूस्ट और सुपर लाइक) अभी ग्रुप्स के साथ काम नहीं करेंगे। हम ग्रुप हैंगआउट्स की टेस्टिंग कर रहे हैं, इस बीच आपको इनवाइट्स, जिन ग्रुपों का आप हिस्सा बन सकते हैं उनकी संख्या या दूसरे फ़ीचर्स में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ग्रुप हैंगआउट्स ढूँढना
ग्रुप्स ऐसा मुफ़्त फ़ीचर है जिसे फ़िलहाल चुनिंदा बाज़ारों में टेस्ट किया जा रहा है। अगर यह आपके इलाके में उपलब्ध है, तो कृपया नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें। ये सभी प्लैटफ़ॉर्म पर लागू होते हैं:
- डिस्कवरी स्क्रीन पर ग्रुप हैंगआउट्स पिल बटन पर टैप करें।
- अपने दोस्तों को एक ग्रुप बनाने के लिए इनवाइट करें।
- दूसरे ग्रुप्स पर स्वाइप फ़ीचर का इस्तेमाल करना शुरू करें।
ग्रुप हैंगआउट्स का अनुभव अच्छा बनाना
हम चाहते हैं कि ग्रुप्स का इस्तेमाल करते समय सभी को अच्छा अनुभव मिले। आपको ये बातें ध्यान में रखनी चाहिए:
- यह ज़रूरी है कि Tinder का इस्तेमाल करते समय, ग्रुप हैंगआउट्स में आपको और आपके दोस्तों को हमारे कम्युनिटी दिशानिर्देशों के बारे में पता हो और सभी उनका पालन करें। हमारी नीतियों के किसी भी उल्लंघन से, ग्रुप में मौजूद 1 या एक से ज़्यादा अकाउंट्स के खिलाफ़ कार्रवाई की जा सकती है।
- अगर आपको या आपके किसी दोस्त को ऐप में या असल दुनिया में किसी अनुचित व्यवहार का सामना करना पड़ता है, तो कृपया इसकी रिपोर्ट करें। आप हमारे रिपोर्टिंग रिसोर्सेज़ यहाँ देख सकते हैं।
- Tinder का इस्तेमाल करने के लिए, आपकी और आपके ग्रुप के दोस्तों की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- ऐप में या असल दुनिया में ग्रुप के तौर पर चैट करते समय, किसी भी निजी जानकारी (जिसमें संपर्क जानकारी भी शामिल है) पर चर्चा करने से पहले हमेशा अपने ग्रुप के सदस्यों की सहमति लें।
- अगर आप यौन विषयों पर चर्चा करना चाहें, तो पक्का करें कि आपके पास ग्रुप में हर किसी की सहमति हो।
अपने ग्रुप हैंगआउट्स अनुभव को कस्टमाइज़ करना
चाहे आप Tinder पर सिर्फ़ अपने और अपने दोस्तों के लिए ग्रुप ढूँढने के लिए हैं या आप ग्रुप देखना ही न चाहते हों, इसका कंट्रोल आपके हाथों में होता है। ग्रुप हैंगआउट्स की अपनी सेटिंग्स होती हैं, जहाँ आप अपने अनुभव को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
- Tinder खोलें और प्रोफ़ाइल आइकन
पर टैप करें।
- सेटिंग आइकन
पर टैप करें।
- "ग्रुप हैंगआउट्स" लेबल वाला सेक्शन मिलने तक स्क्रोल करते रहें।
- यहाँ आपको डिस्कवरी में व्यक्तिगत प्रोफ़ाइलों से ज़्यादा ग्रुप्स को हाइलाइट करने या सभी ग्रुप्स को पूरी तरह छिपाने जैसे विकल्प मिल सकते हैं।