Tinder पर सुरक्षा हमेशा सबसे अहम होती है। कुछ देशों में, वयस्कों के लिए बनाई गई सेवाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा लागू होती है। नाबालिग लोगों की ओर से ऐक्सेस रोकने के लिए, हम हमारी इस्तेमाल की शर्तों के मुताबिक उम्र की पुष्टि करने के उचित तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि नाबालिगों को हमारी सेवाएँ ऐक्सेस करने से रोका जा सके।
उम्र जाँच की प्रक्रिया
अगर आप इन क्षेत्रों में रहते हैं, तो उम्र की जाँच प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको अपनी प्रोफ़ाइल पर अपने चेहरे की कम से कम 1 साफ़ फ़ोटो अपलोड करनी होगी। इससे हमें यह पुष्टि करने में मदद मिलती है कि आप कानून और हमारी इस्तेमाल की शर्तोंके अनुसार, Tinder इस्तेमाल करने के लिए कम से कम उम्र की ज़रूरत को पूरा करते हैं।
हम आपकी अपलोड की गई चेहरे की फ़ोटो को ऑटोमेटेड तकनीक से जाँचेंगे, ताकि अंदाज़ा लगाया जा सके कि आप 18 साल के हैं या नहीं।
आपकी फ़ोटो की समीक्षा होने के बाद:
- अगर हमें लगता है कि आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा है, तो आप Tinder का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रख सकते हैं।
- अगर हमें लगता है कि आपकी उम्र 18 साल से कम है, तो आपका अकाउंट बैन कर दिया जाएगा।
- अगर हम आपकी उम्र की पुष्टि नहीं कर पाते हैं, तो हम मैन्युअल तरीके से समीक्षा पूरी करेंगे या अतिरिक्त सत्यापन का अनुरोध करेंगे, जैसे कि ID की जाँच।
- अगर आप ऐसे नए यूज़र हैं जिसकी अतिरिक्त जाँच चल रही है, तो आपकी प्रोफ़ाइल दूसरे यूज़र्स को नहीं दिखेगी और आपकी सुविधाएँ समीक्षा पूरी होने तक सीमित रहेंगी।
यह प्रक्रिया उम्र का अनुमान लगाने का एक तरीका प्रदान करती है। इसमें सिर्फ़ ज़रूरत के मुताबिक व्यक्तिगत जानकारी को इकट्ठा और उसे इस्तेमाल किया जाता है। हम इस प्रक्रिया का इस्तेमाल यह आकलन करने के लिए करते हैं कि आप Tinder पर उम्र से जुड़ी ज़रूरी शर्त का पालन करते हैं या नहीं, न कि विज्ञापन जैसे असंबंधित उद्देश्यों के लिए।
आपकी उम्र जाँच के नतीजे हमारे विश्वास और सुरक्षा टूल्स को बेहतर बनाने वाले मशीन लर्निंग मॉडल को ट्रेन करने और उन मॉडल्स व टूल्स की जाँच-पड़ताल करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
उम्र की पुष्टि के लिए अपील
अगर आपका अकाउंट कम उम्र होने की वजह से बैन कर दिया गया है और आपको लगता है कि यह एक गलती है, तो आप हमारे अपील केंद्र के ज़रिए इस निर्णय के खिलाफ़ अपील कर सकते हैं।
अगर आप ऑस्ट्रेलिया के निवासी हैं और उम्र-संबंधित बैन के खिलाफ़ अपील करते समय सरकारी ID जमा करने के बजाय कोई दूसरा विकल्प चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें। आप ID देने की जगह अपने अकाउंट की एक अतिरिक्त मैनुअल समीक्षा मॉडरेटर से कराने का अनुरोध कर सकते हैं।
आपका डेटा कैसे स्टोर किया जाता है
आपकी उम्र की जाँच के नतीजों को सुरक्षित फ़ॉर्मेट में 1 साल तक स्टोर किया जाएगा। आपकी फ़ोटो और मॉडरेशन के रिकॉर्ड को Tinder की निजता नीति के मुताबिक प्रोसेस किया जाता है। इसका मतलब है कि Tinder आपकी फ़ोटो को आपका अकाउंट रहने तक रखेगा (साथ ही, अकाउंट बंद या बैन होने के बाद, रखने के लिए लागू होने वाली अवधि), और फ़ोटो आपकी प्रोफ़ाइल पर तब तक दिखती रहेंगी, जब तक उन्हें बदल नहीं देते। साथ ही, मॉडरेशन रिकॉर्ड को आपका अकाउंट रहने तक रखा जाता है (साथ ही, अकाउंट बंद या बैन होने के बाद, रखने के लिए लागू होने वाली अवधि)।
आपके डेटा को Amazon Web Services (AWS) पर सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाता है। उम्र का अनुमान लगाने के लिए इस्तेमाल की गई तकनीक का मालिकाना हक मैच ग्रुप के पास है। अगर आप जानना चाहते हैं कि AWS डेटा को कैसे संभालता है, तो आप यहाँ क्लिककर सकते हैं।
Tinder के डेटा प्रबंधन के तरीके
हमारी निजता प्रक्रियाओं के बारे में ज़्यादा जानने के लिए हमारी निजता नीति देखें, जिसमें आपके अधिकार वाले सेक्शन में हैं। Tinder पर अपने-आप फ़ैसला लेने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारे निजता से जुड़े आम सवाल देखें।
मेरे और भी सवाल हैं
किसी भी समय हमसे संपर्क करें।