Tinder पर अनुचित कंटेंट या व्यवहार की शिकायत करना ज़रूरी है, ताकि डेटिंग के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक अनुभव को बढ़ावा दिया जा सके। इससे हमारी कम्युनिटी को नुकसान पहुँचाने वाली कार्रवाइयों को पहचानने और उनका समाधान करने में मदद मिल सकती है, ताकि ऐसा माहौल बनाया जा सके जहाँ यूज़र्स पॉज़िटिव कनेक्शन बना सकें। हम आपको ऐसे किसी भी व्यवहार की शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जो हमारी इस्तेमाल की शर्तों या कम्युनिटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है।
ऐप में या Tinder.com पर शिकायत करें
डिस्कवरी में मौजूद यूज़र्स:
- व्यक्ति की प्रोफ़ाइल खोलें
- सबसे ऊपर दाएँ कोने में 3 बिंदुओं पर टैप करें
- 'रिपोर्ट करें' पर टैप करें
आपकी मैच लिस्ट में मौजूद यूज़र्स:
- वह प्रोफ़ाइल खोलें जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं
- चैट के सबसे ऊपर दाएँ कोने में 3 बिंदुओं पर टैप करें
- 'रिपोर्ट करें' पर टैप करें
साथ ही, आप बस 3 बिंदुओं पर टैप करके और फिर 'रिपोर्ट करें' को चुनकर, आसानी से किसी प्रोफ़ाइल के किसी कंटेंट की शिकायत कर सकते हैं। साथ ही, आप डिस्कवरी और अपनी मैच लिस्ट, दोनों में मौजूद प्रोफ़ाइल देखते हैं उनके सबसे नीचे 'रिपोर्ट करें' बटन होता है।
शिकायत करने की वजह चुनने और हमारी मदद करने के लिए कोई जानकारी जोड़ने के लिए, स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करें। सबसे सही वजह चुनने से आपकी शिकायत सही टीम तक पहुँच पाती है, जिससे हमें स्थिति को बेहतर तरीके से समझने और उसका असरदार तरीके से जवाब देने में मदद मिलती है। सटीक जानकारी और संदर्भ देने से, हम समस्या को पूरी तरह समझ पाते हैं और उसका समाधान करने के लिए ज़रूरी कदम उठा पाते हैं।
ईमेल के ज़रिए रिपोर्ट करें
ईमेल के ज़रिए रिपोर्ट भेजने के लिए, कृपया यहाँ संपर्क करें और यह जानकारी शामिल करें:
- शिकायत (रिपोर्ट) करने का कारण
- सही नाम, उम्र, बायो और फ़ोटो, जो प्रोफ़ाइल पर दिखती हैं (स्क्रीनशॉट्स सबसे बढ़िया रहते हैं)
- व्यक्ति की लोकेशन, फ़ोन नंबर या ईमेल पता (अगर आपको पता हो तो)
हम समझते हैं कि रिपोर्ट करना मुश्किल हो सकता है और हम आपकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं। चाहे आप थोड़ी-सी या ढेर सारी जानकारी दें, हम इसे सावधानी से संभालेंगे और आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।
आपको याद दिला दें, आपकी रिपोर्ट सच्ची होनी चाहिए। झूठी या गलत इरादों के साथ सबमिट की गई रिपोर्ट से दूसरों को नुकसान पहुँच सकता है और उन पर बैन लग सकता है।
सभी रिपोर्ट गोपनीय रखी जाती हैं। यूज़र्स को एक सामान्य नोटिफ़िकेशन मिल सकता है कि एक रिपोर्ट के कारण उनके अकाउंट की समीक्षा की जा रही है। हालाँकि, रिपोर्ट सबमिट करने वाले व्यक्ति या रिपोर्ट के कंटेंट की जानकारी उजागर नहीं की जाएगी। कानून के मुताबिक ज़रूरी होने पर, कुछ मामलों में अपवाद हो सकते हैं।