Tinder द्वारा यूज़र्स को जाली पहचान रखने, अथवा किसी व्यक्ति या संस्था के साथ पहचान, कनेक्शन या संबंध को गलत तरह से व्यक्त करने की अनुमति नहीं है। हमारी नीतियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारी उपयोग की शर्तें और कम्युनिटी दिशानिर्देश देखें।
कोई मेरी जाली पहचान रख रहा है
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यदि Tinder पर कोई आपकी पहचान रखने का ढोंग कर रहा है तो कृपया इस फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके, ड्रॉपडाउन मेनू से "कोई मेरी जाली पहचान रखा रहा है" का चयन करते हुए उसे रिपोर्ट करें। सुनिश्चित कर लें कि जाली पहचान रखनेवाले की प्रोफ़ाइल के बारे में जो भी जानकारी आपके पास हो उसके सहित, अनुरोध की गई सारी जानकारी जोड़ ली गई हो।
मेरी पहचान के किसी व्यक्ति की जाली पहचान रखी जा रही है
यदि आपकी पहचान के किसी व्यक्ति की जाली पहचान रखी जा रही हो तो हमें उस व्यक्ति से सीधे बात करनी होगी। कृपया ऊपर दिए फ़ॉर्म लिंक का इस्तेमाल कर उन्हें हमारी टीम से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करें। जब वे हमसे संपर्क कर रहे हों तब आप सीधे Tinder पर प्रोफ़ाइल को रिपोर्ट कर सकते हैं।
यदि आपकी पहचान का व्यक्ति कोई ऐसा हो जिसका प्रतिनिधित्व करने के लिए आप अधिकृत हों (जैसे कि आपकी बच्ची, क्लाइंट आदि), कृपया ऊपर दिए गए फ़ॉर्म लिंक का इस्तेमाल कर हमसे संपर्क करें।