Tinder पर सुरक्षा हमेशा सबसे ज़्यादा अहम होती है। कुछ देशों में, वयस्कों के लिए बनाई गई सेवाओं पर सुरक्षा के अतिरिक्त तरीके लागू होते हैं। उदाहरण के लिए, डिजिटल सेवाओं के लिए ईयू के अधिनियम, यूके के ऑनलाइन सुरक्षा अधिनियम, सोशल मीडिया पर न्यूनतम उम्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के अधिनियम और ब्राज़ील के डिजिटल ECA के तहत, यह ज़रूरी है कि ऑनलाइन प्लैफ़ॉर्म युवाओं की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए उम्र की पुष्टि के तरीकों का इस्तेमाल करें। उम्र की पुष्टि के लिए हमारी ऑटोमेटेड प्रोसेस यह पक्का करने में मदद करती हैं कि Tinder के सभी सदस्य वयस्क हों, जैसा कि कानून और हमारी इस्तेमाल की शर्तों के मुताबिक ज़रूरी है।
उम्र की पुष्टि के लिए, Tinder जिन तरीकों का इस्तेमाल करता है और उम्र की पुष्टि के लिए आपके डेटा को इस्तेमाल और स्टोर कैसे किया जाता है, इसकी जानकारी के लिए कृपया यह लेख पढ़ें।
उम्र की पुष्टि: Tinder आपकी उम्र का अनुमान कैसे लगाता है
उम्र की पुष्टि की समीक्षा: Tinder आपकी उम्र के अनुमान के साथ क्या करता है
App Store प्रोफ़ाइल के आधार पर उम्र की पुष्टि
आपका डेटा कैसे स्टोर किया जाता है
Tinder के डेटा प्रबंधन के तरीके
उम्र की पुष्टि: Tinder आपकी उम्र का अनुमान कैसे लगाता है
Tinder उम्र की पुष्टि के कई तरीकों ("उम्र की पुष्टि") का इस्तेमाल करता है, ताकि हम यह पक्का कर सकें कि आपकी उम्र कम से कम 18 साल है। आम तौर पर, हमें आपकी उम्र का अनुमान लगाने के लिए ऑटोमेटेड तकनीक के साथ कम से कम एक ऐसी फ़ोटो चाहिए होती है, जिसमें आपका चेहरा शामिल हो। उम्र की पुष्टि के लिए आपको दिखाई जाने वाली प्रोसेस, आपके क्षेत्र में लागू ज़रूरी कानूनी शर्तों और दिशा-निर्देशों के आधार पर अलग हो सकती है।
फ़िलहाल, हम उम्र की पुष्टि के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं:
उम्र की पुष्टि करने के ये तरीके कैसे काम करते हैं और आपकी उम्र के अनुमान की समीक्षा कैसे की जाती है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए नीचे वाले सेक्शन देखें। अगर आपसे उम्र की पुष्टि करने को कहा जाता है, तो आपको Tinder के पूरे ऐक्सेस के लिए इसे पूरा करना होगा। जब तक उम्र की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक आप लाइक या मैसेज नहीं भेज पाएँगे और आपकी प्रोफ़ाइल दूसरों को दिखाई नहीं देगी।
यूके जैसे कुछ क्षेत्रों में, आपको आईडी वेरिफ़िकेशन वाली दूसरी जाँच भी पूरी करनी पड़ सकती है। अगर आपसे आईडी वेरिफ़िकेशन करने को कहा जाता है, तो आपको Tinder ऐक्सेस करने के लिए उसे पूरा करना होगा। नीचे ज़्यादा जानें।
इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में, हम 18 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को हमारी सेवा का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए, Apple App Store या Google Play Store से उम्र से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। नीचे ज़्यादा जानें।
उम्र की पुष्टि: चेहरे की फ़ोटो का अपलोड
लागू क्षेत्र: ऑस्ट्रेलिया, यूके
अगर आप इन क्षेत्रों में हैं, तो उम्र की पुष्टि की प्रोसेस पूरी करने के लिए, प्रोफ़ाइल पर चेहरे की कम से कम 1 साफ़ फ़ोटो अपलोड करनी होगी। इससे यह पुष्टि होती है कि कानून और हमारी इस्तेमाल की शर्तों के अनुसार, Tinder इस्तेमाल करने के लिए आप न्यूनतम उम्र की ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं। हम ऑटोमेटेड तकनीक का इस्तेमाल यह पक्का करने के लिए करते हैं कि प्रोफ़ाइल फ़ोटो में से कम से कम एक में सिर्फ़ आपका चेहरा हो और चेहरा पहचाना जा सके। अगर सिर्फ़ चेहरे वाली फ़ोटो नहीं मिलती, तो एक फ़ोटो अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।
हमारी ऑटोमेटेड तकनीक आपके चेहरे की अपलोड की गई फ़ोटो का विश्लेषण करके यह अनुमान लगाती है कि आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा है या नहीं। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे देखें।
उम्र की पुष्टि: फ़ेस चेक स्कैन
लागू क्षेत्र: ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, यूके
हम नए यूज़र्स के लिए वीडियो सेल्फ़ी वाला बायोमेट्रिक फ़ेस चेक स्कैन पूरा करना ज़रूरी बना रहे हैं, ताकि Tinder को ज़्यादा भरोसेमंद जगह बनाने में मदद मिल सके। जब आप वीडियो सेल्फ़ी लेते हैं, तो हम चेहरे की स्कैनिंग वाली तकनीक का इस्तेमाल यह जाँचने के लिए करते हैं कि वीडियो किसी असली, जीवित व्यक्ति का है और उसमें डिजिटल रूप से कोई बदलाव या छेड़छाड़ नहीं की गई है। आपके चेहरे की ज्यामिति (जिसे कुछ जगहों पर "बायोमेट्रिक जानकारी" माना जा सकता है) का इस्तेमाल और उसे स्टोर आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो की जाँच करने, धोखाधड़ी को कम करने और यह पक्का करने के लिए किया जाएगा कि कहीं कोई ऐसी दूसरी प्रोफ़ाइल तो नहीं है, जो आपकी फ़ोटो का इस्तेमाल कर रही हो।
फ़ेस चेक से आपकी उम्र का अनुमान लगाने में भी मदद मिलती है। हम आपकी वीडियो सेल्फ़ी से दो ऑडिट इमेज - स्क्रीनशॉट - कैप्चर करके स्टोर करते हैं, जिनका ऑटोमेटेड तकनीक से विश्लेषण किया जाता है, ताकि यह अनुमान लगाया जा सके कि आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा है या नहीं। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे देखें।
अपनी वीडियो सेल्फ़ी पूरी करने और सेल्फ़ी में मौजूद चेहरे से मेल खाती चेहरे की साफ़ फ़ोटो अपलोड करने के बाद, आपको अपने-आप एक फ़ोटो वेरिफ़ाइड बैज मिल जाएगा। फ़ेस चेक आपके डेटा को कैसे प्रोसेस करता है, इसके बारे में यहाँ ज़्यादा जानें।
उम्र की पुष्टि: वीडियो सेल्फी
लागू क्षेत्र: यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र + स्विट्ज़रलैंड
अगर आप ईईए या स्विट्ज़रलैंड में रहते हैं, तो आपसे वीडियो सेल्फ़ी लेने के लिए कहा जाएगा। आप Tinder को अपनी वीडियो सेल्फ़ी के इस्तेमाल की अनुमति सिर्फ़ उम्र की पुष्टि पूरी करने के लिए दे सकते हैं; या फिर, उम्र की ज़रूरी पुष्टि के अलावा, फ़ोटो वेरिफ़िकेशन पूरा करने के लिए अपनी वीडियो सेल्फ़ी का एक साथ इस्तेमाल करने की सहमति भी दे सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि “फ़ेस चेक” शब्द का इस्तेमाल वैकल्पिक फ़ोटो वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया के लिए भी किया जा सकता है।
सिर्फ़ उम्र की पुष्टि: अगर आप Tinder को अपनी वीडियो सेल्फ़ी का इस्तेमाल करने की अनुमति सिर्फ़ उम्र की पुष्टि के लिए देते हैं, तो हम चेहरे की स्कैनिंग की तकनीक का इस्तेमाल यह जाँचने के लिए करते हैं कि वीडियो किसी असली, जीवित व्यक्ति का है और उसमें डिजिटल रूप से कोई बदलाव या छेड़छाड़ नहीं की गई है। हम आपकी वीडियो सेल्फ़ी से दो ऑडिट इमेज - स्क्रीनशॉट - कैप्चर करके स्टोर करते हैं, जिनका ऑटोमेटेड तकनीक से विश्लेषण किया जाता है, ताकि यह अनुमान लगाया जा सके कि आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा है या नहीं। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे देखें।
उम्र की पुष्टि और वैकल्पिक फ़ोटो वेरिफ़िकेशन: फ़ोटो वेरिफ़िकेशन एक वैकल्पिक प्रक्रिया है, जिसमें आप सिर्फ़ एक वीडियो सेल्फ़ी लेकर यह दिखा सकते हैं कि आपकी प्रोफ़ाइल की फ़ोटो आपके चेहरे से मेल खाती है। जब आप वीडियो सेल्फ़ी लेते हैं, तो आपके चेहरे की ज्यामिति—जिसे कुछ जगहों पर "बायोमेट्रिक जानकारी" माना जा सकता है—का इस्तेमाल किया जाएगा और उसे स्टोर किया जाएगा। ऐसा आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो की जाँच करने, धोखाधड़ी को कम करने और यह पता लगाने में मदद करने के लिए किया जाता है कि कहीं कोई दूसरी प्रोफ़ाइल आपकी फ़ोटो का इस्तेमाल तो नहीं कर रही है। आपकी उम्र का अनुमान भी ठीक ऊपर बताए गए तरीके से लगाया जाएगा।
फ़ोटो वेरिफ़िकेशन होने के बाद, आपको नया वेरिफ़िकेशन बैज मिलेगा, जिससे लोग देख पाएँगे कि आपने फ़ोटो वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह जानने के लिए, कृपया हमारा फ़ोटो वेरिफ़िकेशन के बारे में लेख पढ़ें कि आपके डेटा को कैसे प्रोसेस किया जाता है।
ध्यान दें: अगर आप Tinder को अपनी वीडियो सेल्फ़ी को इस्तेमाल करने की अनुमति सिर्फ़ उम्र की पुष्टि पूरी करने के लिए देते हैं, तो आप फ़ोटो वेरिफ़ाइड बैज पाने के योग्य नहीं होंगे। अगर आप फ़ोटो वेरिफ़ाइड बैज पाना चाहते हैं, तो कृपया उम्र की पुष्टि पूरी करते समय फ़ोटो वेरिफ़िकेशन पूरा करें या बाद में 'प्रोफ़ाइल एडिट करें' में जाकर इस सुविधा का इस्तेमाल करें।
उम्र की पुष्टि की समीक्षा: Tinder आपकी उम्र के अनुमान के साथ क्या करता है
आपके चेहरे की फ़ोटो या ऑडिट इमेज का विश्लेषण यह आकलन करने के लिए किया जाता है कि इस बात की कितनी संभावना है कि आपकी उम्र कम से कम 18 साल है।
- अगर हमें लगता है कि आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा है, तो आप Tinder का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रख सकते हैं।
- अगर हम आपकी उम्र की पुष्टि नहीं कर पाते हैं या यह तय करते हैं कि आपकी उम्र शायद 18 साल से कम है, तो एक प्रशिक्षित एजेंट आपके अकाउंट की मैन्युअल समीक्षा करेगा। हम अतिरिक्त वेरिफ़िकेशन का अनुरोध कर सकते हैं, जैसे कि आईडी वेरिफ़िकेशन।
- अगर मैन्युअल समीक्षा से यह पता चलता है कि आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा है, तो आप सामान्य तौर पर Tinder का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।
- अगर मैनुअल समीक्षा में यह पाया जाता है कि आपकी उम्र 18 साल से कम है, तो आपका अकाउंट बैन कर दिया जाएगा। Tinder इस्तेमाल करने के लिए, आपको नीचे बताए अनुसार एक अपील सबमिट करनी होगी।
अगर हम आपकी उम्र की पुष्टि नहीं कर पाते हैं या लागू कानून के अनुसार ज़रूरी हो, तो आपको आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच पूरी करने के लिए कहा जा सकता है। नीचे ज़्यादा जानकारी देखें.
अगर आपके अकाउंट की समीक्षा हो रही है, तो आपकी प्रोफ़ाइल दूसरे यूज़र्स को नहीं दिखेगी और समीक्षा पूरी होने तक आपकी सुविधाएँ सीमित रहेंगी।
आपकी उम्र जाँच के नतीजे हमारे विश्वास और सुरक्षा टूल्स को बेहतर बनाने वाले मशीन लर्निंग मॉडल को ट्रेन करने और उन मॉडल्स व टूल्स की जाँच-पड़ताल करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच
उम्र की पुष्टि पूरी करने के बाद, लागू होनी वाली कानूनी ज़रूरी शर्तों और दिशानिर्देशों (जैसे यूके में) के अनुसार आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच पूरी करने के लिए कहा जा सकता है। हम आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच पूरी करने के लिए भी कह सकते हैं, ताकि हम यह पुष्टि कर सकें कि आपकी उम्र कम से कम 18 साल है।
आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच से, हमें यह पुष्टि करने में मदद मिलती है कि आप उम्र के लिए लागू होने वाली ज़रूरी शर्तों को पूरा करते हैं और यह जाँच करने में भी मदद मिलती है कि क्या आपका चेहरा आपके आईडी फ़ोटो से मेल खाता है। आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच पूरी होने तक, आप Tinder का इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे।
आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच पूरी की जा रही है
अगर आपसे आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच पूरी करने के लिए कहा जाए, तो आपके पास दो विकल्प होते हैं।
ऑटोमेटेड समीक्षा (सबसे तेज़ प्रोसेस): आपको मान्य सरकारी आईडी दस्तावेज़ के अगले और पिछले, दोनों हिस्सों की तस्वीरें अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। Tinder की तकनीक ऑटोमैटिक तरीके से जाँचती है:
- आपके फ़ेस चेक स्कैन से स्टोर किया गया डेटा आपकी आईडी फ़ोटो में मौजूद चेहरे से मेल खाता है; और
- आईडी पर दी गई जन्म की तारीख आपकी Tinder प्रोफ़ाइल की जानकारी से मेल खाती है और यह दिखाती है कि आपकी उम्र कम से कम 18 साल है। अगर कोई मेल न हो, तो Tinder पर आपकी जन्म की तारीख और उम्र अपडेट कर दी जाएगी।
मैन्युअल समीक्षा (इसमें 24 घंटे लग सकते हैं): आपसे किसी मान्य सरकारी आईडी के अगले और पिछले हिस्से की तस्वीरें अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। हमारी तकनीक आपके आईडी को इस तरह संपादित करती है कि आईडी पर सिर्फ़ फ़ोटो और जन्म की तारीख दिखाई दें और फिर इसे समीक्षा के लिए प्रशिक्षित इंसानी एजेंट को भेजती है। एजेंट मैन्युअल रूप से जाँच करेगा:
- आपके आईडी पर मौजूद फ़ोटो, आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो और ऑडिट इमेज से मेल खाती हुई लगती है; और
- आईडी पर दी गई जन्म की तारीख आपकी Tinder प्रोफ़ाइल की जानकारी से मेल खाती है और यह दिखाती है कि आपकी उम्र कम से कम 18 साल है। अगर कोई जानकारी मेल नहीं खाती, तो Tinder पर आपकी जन्म तारीख और उम्र अपडेट कर दी जाएगी।
कृपया ध्यान दें कि मैन्युअल समीक्षा की प्रोसेस में 24 घंटे तक लग सकते हैं।
अगर आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच पास हो जाती है, तो आपका अकाउंट अनलॉक हो जाएगा। वरना, आपका अकाउंट बैन कर दिया जाएगा। Tinder का इस्तेमाल करने के लिए, नीचे बताए अनुसार अपील सबमिट करनी होगी।
Tinder आपके आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच के डेटा को कैसे संभालता है
आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच के नतीजे (यानी सफल या असफल) आपके अकाउंट के बंद होने के 90 दिनों बाद तक (या अगर अकाउंट बैन है, तो 1 साल तक) सेव किए जाते हैं।
आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच की प्रोसेस का ऑडिट करने और उसमें आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए, हम आपके आईडी की संपादित कॉपी 30 दिनों तक रखते हैं। ऑडिट करने, समस्याओं के समाधान करने, अपनी कानूनी ज़िम्मेदारियों के पालन का सबूत देने और आपकी Tinder प्रोफ़ाइल पर आपकी उम्र दिखाने के लिए, हम आपके आईडी से आपकी फ़ोटो और जन्म की तारीख तब तक रखते हैं, जब तक आपका अकाउंट रहता है। अगर आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच के दौरान आपकी जन्म तारीख अपडेट होती है, तो ऑडिट करने, समस्याओं का समाधान करने और यूज़र की पूछताछ का जवाब देने के लिए हम पिछली जन्म तारीख सीमित समय तक सुरक्षित रखते हैं।
आपका FaceMap Tinder के फ़ेस चेक लेख और निजता नीति में बताए अनुसार रखा जाता है।
App Store प्रोफ़ाइल के आधार पर उम्र की पुष्टि
लागू क्षेत्र: ब्राज़ील, संयुक्त राज्य अमेरिका: टेक्सस
जहाँ लागू हो, वहाँ हम Apple App Store या Google Play Store की दी गई उम्र की जानकारी का इस्तेमाल करते हैं, ताकि 18 साल से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति हमारी सेवा का इस्तेमाल न कर सके।
नए यूज़र्स के लिए: ऑनबोर्डिंग के दौरान अपनी लोकेशन शेयर करने के बाद, आपसे आपके Apple या Google Play Store अकाउंट के आधार पर तय आयु वर्ग शेयर करने के लिए कहा जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा है। आपकी सटीक उम्र और जन्म तारीख Tinder के साथ शेयर नहीं की जाएगी। अगर आप Tinder के साथ अपने आयु वर्ग की जानकारी शेयर करने से इनकार करते हैं, तो आप Tinder अकाउंट नहीं बना पाएँगे।
अगर आप ऊपर बताए गए क्षेत्रों में से किसी एक में हैं और आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा है, लेकिन अकाउंट नहीं बना पा रहे हैं, तो इन बातों को पक्का करने के लिए अपनी App Store सेटिंग देखें:
- आपकी जन्म तारीख सही है
- आपका अकाउंट माता-पिता की देखरेख में नहीं है, और
- उम्र की जानकारी शेयर करना चालू है।
आपकी सेटिंग अपडेट होने पर, Tinder पर वापस जाएँ और फिर से कोशिश करें।
ध्यान दें: App Store की जानकारी का इस्तेमाल करके आयु वर्ग की पुष्टि करने के बाद, लागू कानून के अनुसार ऊपर बताए गए उम्र की पुष्टि वाली जाँच के तरीकों में से कोई एक पूरा करना ज़रूरी हो सकता है।
उम्र की पुष्टि के लिए अपील
अगर आपका अकाउंट कम उम्र होने की वजह से बैन कर दिया गया है और आपको लगता है कि यह एक गलती है, तो आप हमारे अपील केंद्र के ज़रिए इस फ़ैसले के खिलाफ़ अपील कर सकते हैं।
अगर आप ऑस्ट्रेलिया के निवासी हैं और उम्र से जुड़े बैन के खिलाफ़ अपील करते समय सरकारी आईडी जमा करने का कोई दूसरा विकल्प चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें, ताकि आप आईडी देने की जगह मॉडरेटर से अपने अकाउंट की अतिरिक्त समीक्षा का अनुरोध कर सकें।
आपका डेटा कैसे स्टोर किया जाता है
आपकी उम्र की पुष्टि वाली जाँच के नतीजों को सुरक्षित फ़ॉर्मैट में 1 साल तक स्टोर किया जाएगा। आपकी ऑडिट इमेज, फ़ोटो और मॉडरेशन के रिकॉर्ड को Tinder की निजता नीति के मुताबिक प्रोसेस किया जाता है। इसका मतलब है कि Tinder आपकी ऑडिट इमेज और फ़ोटो को तब तक रखेगा, जब तक आपका अकाउंट रहेगा (साथ ही, अकाउंट बंद या बैन होने के बाद, रखने के लिए लागू होने वाली अवधि), फ़ोटोज़ आपकी प्रोफ़ाइल पर तब तक दिखती रहेंगी, जब तक उन्हें बदल नहीं देते, और मॉडरेशन रिकॉर्ड को तब तक रखा जाता है, जब तक आपका अकाउंट रहता है (साथ ही, अकाउंट बंद या बैन होने के बाद, रखने के लिए लागू होने वाली अवधि के लिए)। ऑडिट इमेज को आपकी प्रोफ़ाइल में नहीं जोड़ा जाता है।
विवरण के लिए ऊपर Tinder आपके आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच के डेटा को कैसे संभालता है देखें और जानें कि Tinder आईडी वेरिफ़िकेशन वाली जाँच के डेटा को कैसे स्टोर करता है।
आपके डेटा को Amazon Web Services (AWS) पर सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाता है। उम्र का अनुमान लगाने के लिए इस्तेमाल की गई तकनीक का मालिकाना हक Match Group के पास है। अगर आप जानना चाहते हैं कि AWS डेटा को कैसे संभालता है, तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।
Tinder के डेटा प्रबंधन के तरीके
हमारी निजता नीति पर जाएँ, ताकि आप हमारी निजता प्रक्रियाओं के बारे में ज़्यादा जान सकें, जिसमें आपके अधिकार सेक्शन भी शामिल है। Tinder पर अपने-आप फ़ैसला लेने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारे निजता से जुड़े आम सवाल देखें।
और कोई सवाल है?
किसी भी समय हमसे संपर्क करें।