फ़ोटो एनहैंस एक टूल है, जो आपकी फ़ोटो की तकनीकी क्वॉलिटी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे आपकी फ़ोटो की कुल क्वॉलिटी बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है - जैसे, आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो को ज़्यादा साफ़ और बेहतर रोशनी के साथ दिखाना - न कि आपका चेहरा अलग दिखाने के लिए। फ़ोटो एनहैंस चुनिंदा बाज़ारों में Android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
फ़ोटो एनहैंस को ऐक्सेस करना
नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके फ़ोटो एनहैंस मिल सकता है:
- Tinder खोलें।
- प्रोफ़ाइल स्क्रीन खोलें और प्रोफ़ाइल एडिट करें (पेंसिल आइकन) पर टैप करें।
- फ़ोटो एनहैंस किसी योग्य प्रोफ़ाइल फ़ोटो को अपने-आप बेहतर बनाता है। सुझाए गए टच-अप्स लागू होने पर, आपको बेहतर बनाई गई फ़ोटो पर “बेहतर बनाएँ” बटन दिखेगा। अगर आप चाहें, तो उसे टैप करके बेहतर किए गए वर्ज़न को अस्वीकार कर सकते/सकती हैं और ओरिजिनल फ़ोटो पर वापस जा सकते/सकती हैं।
कृपया ध्यान दें: अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं मिलती है या आपकी ऐसी कोई फ़ोटो नहीं है जिसमें चेहरा दिखता हो, तो आपको प्रोफ़ाइल एडिट में फ़ोटो एनहैंस के सुझाव नहीं मिलेंगे।
फ़ोटो एनहैंस का इस्तेमाल करना
फ़ोटो एनहैंस इमेज का धुंधलापन कम करने, ब्राइटनेस और एक्सपोज़र एडजस्ट करने और फ़ोटो ज़्यादा साफ़ बनाने में मदद कर सकता है, ताकि आपकी फ़ोटो आपके जैसी ही असली लगे। जब फ़ोटो एनहैंस आपकी फ़ोटो को बेहतर बनाता है, तो आपको अपनी बेहतर बनाई गई फ़ोटो देखने के लिए एक नोटिफ़िकेशन दिखेगा — आप स्लाइडर का इस्तेमाल करके अपनी ओरिजिनल और बेहतर की गई फ़ोटो की तुलना कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो सुझाए गए सुधारों को बंद करने का विकल्प भी मिलेगा। आप ऊपर बताए गए तरीके से फ़ोटो एनहैंस में जाकर कभी भी अपनी ओरिजनल फ़ोटो पर लौट सकते हैं। अगर आप फ़ोटो एनहैंस के सुझाव को बंद करना चुनते हैं, तो आपको इस टूल पर फ़ीडबैक देने का विकल्प दिया जाएगा।
यह टूल इमेज क्वॉलिटी को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, बिना आपके लुक को बदले। इसे लोगों, चीज़ों या बैकग्राउंड को जोड़ने या हटाने, कॉस्मेटिक इफ़ेक्ट्स लगाने या चेहरे की विशेषताओं या स्किन टोन के लुक को बदलने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है। याद रखें, यह टूल आपकी मदद के लिए है, लेकिन आप जो कुछ भी अपलोड करना चुनते हैं, उसकी ज़िम्मेदारी आपकी ही है। इसमें यह भी शामिल है कि आप जो फ़ोटो अपलोड करने का फ़ैसला करते हैं, वे हमारी इस्तेमाल की शर्तों और कम्युनिटी दिशानिर्देशों का पालन करती हों।
फ़ोटो एनहैंस का इस्तेमाल करते समय प्राइवेसी और सुरक्षा
जब फ़ोटो एनहैंस चालू होता है, तो यह AI टूल्स की मदद से फ़ोटो क्वॉलिटी की समस्याओं का पता लगाता है और फ़ोटो की विशेषताओं, जैसे ब्राइटनेस और सैचुरेशन वगैरह में सुधार के लिए टार्गेटेड सुझाव देता है, ताकि फ़ोटो क्वॉलिटी बेहतर हो सके। फ़ोटो एनहैंस में एक ऑटोमैटिक जाँच भी शामिल है, जिससे यह पुष्टि होती है कि बेहतर बनाई गई फ़ोटो अब भी आपकी ही तरह दिखती है, ताकि वास्तविकता बनी रहे और आपका असली व्यक्तित्व दिख सके। अगर आप बेहतर बनाई गई फ़ोटो सेव करते हैं, तो हम उसे और ओरिजिनल फ़ोटो को रखते हैं, ताकि आप कभी भी वापस पहले वाली फ़ोटो पर जा सकें।