कुछ क्षेत्रों में, Tinder में साइन अप करते समय या अपनी प्रोफ़ाइल एडिट करते समय आप हमें अपने कैमरा रोल को स्कैन करने की अनुमति दे सकते हैं, ताकि आपको अपनी प्रोफ़ाइल जल्दी से सेट अप करने में सहायता मिल सकें। हम आपकी फ़ोटो से मिली जानकारी का इस्तेमाल करके ऐसे फ़ोटो, बायो और प्रॉम्प्ट सुझाते हैं जिन्हें शायद आप अपनी प्रोफ़ाइल में जोड़ना पसंद करें। यह पूरी तरह आप तय करते हैं — जब तक आप खुद न चाहें, आपकी प्रोफ़ाइल में कुछ भी नहीं जोड़ा जाएगा।
फ़ोटो-आधारित सुझाव क्या हैं?
आपके द्वारा इजाज़त दिए जाने पर, आपके कैमरा रोल को सीधे आपके डिवाइस पर ही स्कैन किया जाता है, ताकि फ़ोटो की गुणवत्ता और कंटेंट की जाँच की जा सके। इससे Tinder पर आपकी प्रोफ़ाइल और इस्तेमाल करने के अनुभव को आपकी पसंद के मुताबिक बनाने में मदद मिलती है। उदाहरण के लिए, इसमें शामिल हैं:
- आपकी पसंद के मुताबिक फ़ोटो सुझाव: हम आपको ऐसी फ़ोटो सुझाएँगे जिन्हें शायद आप अपनी प्रोफ़ाइल में जोड़ना चाहें। ये सुझाव इस आधार पर हैं कि हमें पता है किस तरह की फ़ोटो आमतौर पर अच्छा परफ़ॉर्म करती हैं और इन्हें आपके कैमरा रोल में पहचाने गए पैटर्न और इनसाइट के आधार पर खास तौर पर आपके लिए तैयार किया जाता है। फ़ोटो सुझाव में आपकी फ़ोटो शामिल हो, यह सुनिश्चित करने के लिए आपके डिवाइस पर बायोमेट्रिक डेटा प्रोसेस किया जा सकता है। Tinder इस प्रक्रिया से किसी भी बायोमेट्रिक डेटा का एक्सेस, उसे प्राप्त या किसी भी अन्य तरीके से प्रोसेस नहीं करता है। यह आप तय करेंगे कि अपनी प्रोफ़ाइल में कौन-सी फ़ोटोज़ अपलोड करनी हैं। हम आपकी अनुमति के बिना आपकी प्रोफ़ाइल में फ़ोटोज़ नहीं डालेंगे।
- आपकी पसंद के मुताबिक प्रोफ़ाइल सेट-अप: प्रोफ़ाइल सेट-अप के दौरान जहाँ यह फ़ीचर उपलब्ध है, वहाँ हम आपकी फ़ोटो से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल करके भी आपकी प्रोफ़ाइल में जोड़ने के लिए रुचियों के सुझाव देंगे। साथ ही, आपके "मेरे बारे में" सेक्शन और प्रॉम्प्ट के लिए भी ऐसे संभावित विषय सुझाएँगे, जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी प्रोफ़ाइल बना सकते हैं। आप खुद तय करते हैं कि अपनी प्रोफ़ाइल में कौन-सी रुचियाँ और कौन-सा कंटेंट डाला जाए।
आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है
कैमरा रोल स्कैनिंग के हिस्से के रूप में, आपकी कुछ फ़ोटो अस्थायी रूप से Tinder के सर्वर पर अपलोड की जाती हैं और आपकी फ़ोटो की थीम और पैटर्न को पहचानने के लिए हमारे AI तकनीक प्रदाता के साथ शेयर की जाती हैं।
आपकी फ़ोटो से मिले इनसाइट्स का इस्तेमाल, Tinder पर आपके अनुभव को आपकी पसंद के मुताबिक बनाने और आपको दूसरे लोगों से बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद करने के लिए किया जाएगा। इस फ़ीचर को बेहतर बनाने के लिए हम इन इनसाइट्स की भी जाँच कर सकते हैं।
फ़ोटो और अन्य सुझाव
अगर आप कैमरा रोल स्कैन करने की इजाज़त देते हैं, तो हम आपके डिवाइस पर स्कैन करके यह समझ पाते हैं कि आप किस तरह की फ़ोटो लेना ज़्यादा पसंद करते हैं जैसे, क्लोज़-अप, फुल-बॉडी शॉट, ग्रुप फ़ोटो या ट्रैवल या पालतु जानवरों की फ़ोटो। हम इस काम के लिए ऑटोमेटेड तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी फ़ोटोज़ के विज़ुअल पैटर्न की जाँच पड़ताल करती है। इन पैटर्न और Tinder पर आम तौर पर किस तरह की फ़ोटो बेहतर काम करती हैं, इस आधार पर कुछ फ़ोटो चुनी जाती हैं और Tinder पर अपलोड की जाती हैं। इसके बाद, हम आपको उन फ़ोटो में से कुछ का सुझाव देते हैं, जिन्हें शायद आप अपनी प्रोफ़ाइल में जोड़ चाहें। इसका मकसद आपको ऐसी क्लियर और अलग-अलग तरह की फ़ोटो चुनने में मदद करना है, जिनमें आपके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलू नज़र आएँ। अगर आप अपलोड की गई फ़ोटो में से कोई भी फ़ोटो अपनी प्रोफ़ाइल में नहीं जोड़ते हैं, तो उन फ़ोटो को तुरंत डिलीट कर दिया जाता है। हम आपकी फ़ोटो से मिले इनसाइट्स का इस्तेमाल करके ऐसी रुचियाँ या विषय सुझाते हैं जिन्हें आप शायद अपने बायो में जोड़ना चाहें। आपकी अनुमति के बिना कोई भी फ़ोटो या अन्य सुझाव आपकी प्रोफ़ाइल में नहीं जोड़े जाएँगे — यह पूरी तरह आपके हाथ में है।
कुछ मामलों में, आपकी फ़ोटो में पहचाने गए पैटर्न के आधार पर, फ़ोटो या अन्य सुझावों में संस्कृति, धर्म, राजनीति, रहन-सहन या अन्य ऐसे विषयों का ज़िक्र हो सकता है, जिन्हें संवेदनशील माना जा सकता है। यह आप तय करते हैं कि आपको इन्हें अपनी प्रोफ़ाइल में जोड़ना है या नहीं। आप अपनी प्रोफ़ाइल में जोड़ी गई फ़ोटो (फ़ोटोज़), बायो(ज़) या रुचि (रुचियों) को कभी भी प्रोफ़ाइल एडिट करें सेटिंग में जाकर अपडेट कर सकते हैं।
फ़ोटो से जुड़े सुझाव देने में बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
कैमरा रोल स्कैन करने की इजाज़त देने पर, आप अपने डिवाइस पर बायोमेट्रिक डेटा की प्रोसेसिंग की अनुमति देते हैं, ताकि आपकी फ़ोटो को पहचानकर आपको उनके सुझाव दिए जा सकें। यह प्रक्रिया अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती है। आपके डेटा को कैसे प्रोसेस किया जाता है, इसके बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी पढ़ें। हर मामले में, प्रोसेसिंग पूरी तरह आपके डिवाइस पर ही होती है—कैमरा रोल स्कैनिंग फ़ीचर से किसी भी बायोमेट्रिक डेटा को Tinder द्वारा एक्सेस, शेयर या किसी अन्य तरीके से प्रोसेस नहीं किया जाता है।
प्रोफ़ाइल फ़ोटो सुझाव देना या वीडियो सेल्फ़ी लेना
अगर आपके पास कोई ऐसी फ़ोटो है जिसे प्रोफ़ाइल में इस्तेमाल किया जा सकता है, तो हम आपको वह फ़ोटो चुनने का सुझाव देंगे। Tinder निजता बनाए रखने के लिए एक ऐसे टूल का इस्तेमाल करता है, जो आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो में चेहरे की आकृति की पहचान करता है। इस प्रक्रिया में न तो बायोमेट्रिक डेटा तैयार किया जाता है और न ही आपके चेहरे की बनावट से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जाती है। यह पूरी प्रक्रिया आपके ही डिवाइस पर की जाती है।
इसके अलावा, आपके पास अपनी सेल्फ़ी लेने का विकल्प भी हो सकता है। अगर आप सेल्फ़ी लेते हैं, तो हम इस सेक्शन में बताए गए अनुसार आपकी सेल्फ़ी का इस्तेमाल आपके कैमरा रोल में मौजूद आपकी फ़ोटो की पहचान करने के लिए करते हैं। फ़ीचर से बाहर निकलने पर आपकी सेल्फ़ी डिलीट कर दी जाती है।
बायोमेट्रिक डेटा या तो आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या फिर आपकी सेल्फ़ी से तैयार किया जाता है और फिर इसकी तुलना आपके कैमरा रोल की फ़ोटोज़ से की जाती है। Tinder आपकी सेल्फ़ी, प्रोफ़ाइल फ़ोटो या आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटोज़ से तैयार किए गए किसी भी बायोमेट्रिक डेटा को न तो इकट्ठा करता है, न स्टोर करता है, न एक्सेस करता है और न ही उसे प्राप्त करता है। इसके बजाय, यह पूरी प्रक्रिया आपके डिवाइस पर ही होती है और इस फ़ीचर में इस्तेमाल किया गया बायोमेट्रिक डेटा, फ़ीचर से बाहर निकलते ही आपके डिवाइस से डिलीट कर दिया जाता है।
अपने कैमरा रोल से एक रेफ़रेंस फ़ोटो का इस्तेमाल करना
कुछ क्षेत्रों में, आपको अपने कैमरा रोल से अपनी एक रेफ़रेंस फ़ोटो चुनने का विकल्प मिल सकता है। ऐसा करने के लिए, जब आप कैमरा रोल को स्कैन करने की इज़ाजत देते हैं, तो आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटोज़ में एक जैसी दिखने वाली शक्लों को एक साथ ग्रुप किया जाता है और फिर आपसे यह पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा कि इनमें से कौन-सी फ़ोटो आपकी है। यह पूरी प्रक्रिया आपके ही डिवाइस पर की जाती है। जब आप अपनी फ़ोटो की पुष्टि करते हैं, तो एक फ़ेस रेफ़रंस तैयार किया जाता है, जिसे बायोमेट्रिक डेटा माना जा सकता है। इसके बाद आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटोज़ से इसकी तुलना करके आपकी अन्य फ़ोटो की पहचान की जाती है और इसे आपके डिवाइस पर ही सुरक्षित रखा जाता है, ताकि आगे फिर से स्कैन करने की प्रक्रिया को जल्दी से किया जा सके। Tinder से लॉग आउट करने पर आपके फ़ेस रेफ़रंस को डिलीट कर दिया जाता है और आप किसी भी समय इसे इस प्रकार रीसेट व डिलीट कर सकते हैं:
- सेटिंग पर जाएँ
- स्क्रॉल करके फ़ोटो सुझाव देखें
- स्टोर किए गए फ़ेस रेफ़रंस पर टैप करें और फ़ेस रेफ़रंस डिलीट करें चुनें
नोट: ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कुछ यूज़र्स के लिए, ऑनबोर्डिंग के दौरान, आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटो में मिलते-जुलते चेहरों को एक साथ ग्रुप किया जाता है और जो चेहरा सबसे ज़्यादा बार दिखाई देता है, उसका इस्तेमाल अपने-आप एक फ़ेस रेफ़रंस बनाने के लिए किया जाता है जिसे बायोमेट्रिक डेटा माना जा सकता है, जिससे आपके फ़ोटो सुझाव तैयार होते हैं। अगर सुझाई गई फ़ोटो में दिखने वाला व्यक्ति आप नहीं हैं, तो किसी दूसरे चेहरे को चुनने के लिए “क्या यह आप नहीं हैं?” पर टैप कर सकते हैं या फिर, खुद अपनी फ़ोटो चुनने के लिए मैन्युअल तरीका अपना सकते हैं। ऑनबोर्डिंग पूरी करने के बाद, जैसा ऊपर बताया गया है, फ़ेस रेफ़रंस तब तक सेव रहता है जब तक आप लॉग आउट नहीं करते या उसे सेटिंग में डिलीट नहीं कर देते।
सीमाएँ
सुझाव तैयार करने में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह उपयोगी हो और वह ऐसी फ़ोटो या सुझावों को शामिल न करे जो हमारी उपयोग की शर्तों या कम्युनिटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर सकते हों, लेकिन यह तकनीक 100% सटीक नहीं है। कभी-कभी यह ऐसे फ़ोटोज़ का सुझाव दे सकती है जो आपकी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार न हों या किसी लाइफ़स्टाइल से जुड़ी थीम का गलत आकलन कर सकती है। ध्यान रखें, भले ही यह टूल आपकी मदद के लिए बनाया गया है, लेकिन अपनी प्रोफ़ाइल में कौन-सी फ़ोटो और जानकारी जोड़नी है, इसकी अंतिम ज़िम्मेदारी आपकी ही है; कृपया सुनिश्चित करें कि वे हमारी उपयोग की शर्तों, कम्युनिटी दिशानिर्देशों और स्थानीय कानूनों का पालन करती हों।
यह भी ध्यान रखें:
- पात्रता: अगर आपके पास फ़ोटो कम हैं, तो हो सकता है कि फ़ोटो और अन्य सुझाव उपलब्ध न हों। अगर आप कैमरा रोल स्कैन करने की इज़ाजत देते हैं, लेकिन आपके पास फ़ोटो कम हैं, तो हम समय-समय पर आपके कैमरा रोल में नई फ़ोटो की जाँच करेंगे, ताकि यह पता चल सके कि अब आपके पास इस फ़ीचर के लिए पात्र होने लायक पर्याप्त फ़ोटो हैं या नहीं। अगर आप साइन-अप के समय अपनी प्रोफ़ाइल सेट अप कर रहे हैं और आपके पास फ़ोटो कम हैं, तब भी आप अपनी प्रोफ़ाइल मैन्युअल रूप से बना सकते हैं।
- स्कैनिंग की निरंतरता: अगर स्कैन बीच में रुक जाता है, तो ऐप दोबारा खोलने पर यह वहीं से फिर शुरू हो जाएगा और पूरा होने तक चलता रहेगा।
- रीस्कैनिंग: अगर आप अपने कैमरा रोल को फिर से स्कैन करते हैं, तो पिछले सुझाव हट जाएँगे और उनकी जगह नए स्कैन से नए सुझाव आ जाएँगे।
फ़ीचर बंद करना या अपना डेटा हटाना
आपकी प्रोफ़ाइल पर क्या दिखाई देगा, यह पूरी तरह आप तय करते हैं। आप चाहें तो कैमरा रोल स्कैनिंग को पूरी तरह बंद कर सकते हैं।
- सुझाए गए फ़ोटोज़: आपकी प्रोफ़ाइल में सिर्फ़ वही सुझाए गए फ़ोटोज़ जोड़े जाएँगे, जिन्हें आप चुनेंगे। आप सुझाए गए फ़ोटोज़ अपनी प्रोफ़ाइल एडिट करें सेटिंग में जाकर किसी भी समय हटा सकते हैं।
- कैमरा रोल की अनुमतियाँ: आप अपने डिवाइस की सिस्टम सेटिंग में जाकर जब चाहे कैमरा रोल के एक्सेस को ऐडजस्ट कर सकते हैं या उसे हटा सकते हैं।
- साइन अप के समय: आप चाहें तो कैमरा रोल स्कैन बिल्कुल न करें या सुझाई गई फ़ोटो, बायो, प्रॉम्प्ट के विषय, रुचियों या अन्य प्रोफ़ाइल सुझावों में से किसी को भी इस्तेमाल न करें।
- साइन अप के बाद: आप अपनी प्रोफ़ाइल एडिट करें सेटिंग में जाकर सुझाई गई फ़ोटो, रुचियाँ, बायो या प्रॉम्प्ट को किसी भी समय हटा सकते हैं।
ज़्यादा सहायता
अगर आपको और मदद चाहिए, तो कृपया हमसे संपर्क करें और अपनी परेशानी विस्तार से बताएँ और हमें आपकी मदद करके बेहद खुशी होगी।
हमारी निजता नीतिदेखें ताकि आप हमारी निजता प्रथाओं और अपने अधिकारोंके बारे में ज़्यादा जान सकें। आप यह भी जान सकते हैं कि अपने डेटा की कॉपी का अनुरोध कैसे करें।
टिप्पणियां
0 टिप्पणियां
लेख टिप्पणियों के लिए उपलब्ध नहीं है.