कृपया ध्यान दें: कुछ क्षेत्रों के यूज़र्स को इस फ़ीचर (जानें, आपमें क्या खास है) का अलग वर्ज़न देखने को मिल सकता है। अगर आपको यह फ़ीचर दिख रहा है और आपको इसके बारे में और जानकारी चाहिए, तो कृपया इस लेख को पढ़ें।
फ़ोटो सेलेक्टर क्या है?
फ़ोटो सेलेक्टर एक ऐसा टूल है, जो आपके डिवाइस पर ही काम करता है और आपके कैमरा रोल में मौजूद उन फ़ोटो की पहचान करने में मदद करता है, जिन्हें आप अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। AI की मदद से अपनी प्रोफ़ाइल के लिए सही फ़ोटो आसानी से और जल्दी चुनें। इसके लिए बस एक सेल्फ़ी लें या अपनी पहले से मौजूद किसी फ़ोटो का इस्तेमाल करें और बाकी काम फ़ोटो सेलेक्टर खुद कर लेगा। यह टूल साइन-अप के दौरान और प्रोफ़ाइल फ़ोटो जोड़ते समय आपके लिए उपलब्ध रहेगा।
फ़ोटो सेलेक्टर कैसे काम करता है?
सबसे पहले, आपको वह बायोमेट्रिक डेटा जनरेट करना होगा जिसका इस्तेमाल आपके डिवाइस पर आपकी फ़ोटो ढूँढने के लिए किया जाता है। आपके पास दो विकल्प होंगे—आप या तो किसी ऐसी प्रोफ़ाइल फ़ोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें आपका चेहरा दिख रहा हो या फिर उसकी जगह सेल्फ़ी ले सकते हैं।
इसके बाद, यह फ़ीचर आपके कैमरा रोल से ऐसी फ़ोटोज़ चुनता है, जिन्हें आप अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चुनाव उन बातों पर आधारित होता है, जिनसे हमें पता चला है कि एक अच्छी प्रोफ़ाइल फ़ोटो कैसी होनी चाहिए, जैसे कि रोशनी, फ़ोटो में चीज़ों का सही ढंग से होना और अन्य पहलू। यह फ़ीचर ग्रुप फ़ोटोज़ के साथ-साथ उन फ़ोटोज़ को भी हटा देता है जो हमारी उपयोग की शर्तों और कम्युनिटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करती हुई दिखाई देती हैं।
आखिर में, दिखाई गई फ़ोटो में से आप खुद चुनेंगे कि कौन-सी फ़ोटो अपनी प्रोफ़ाइल पर अपलोड करनी है। ध्यान रखें, इस टूल का उद्देश्य आपकी मदद करना है, लेकिन आप जो कुछ भी अपलोड करना चुनते हैं, उसकी ज़िम्मेदारी आखिरकार आपकी ही है। इसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि आप जिन फ़ोटोज़ को अपलोड करने का फ़ैसला करते हैं, वे हमारी उपयोग की शर्तों और कम्युनिटी दिशानिर्देशों का पालन करती हों और उन सभी स्थानीय कानूनों के मुताबिक हों जो आपके फ़ोटो सेलेक्टर टूल के इस्तेमाल पर लागू हो सकते हैं।
इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि यह पहला चरण पूरा हो सके, इसके लिए आपको अपनी फ़ोटो लाइब्रेरी का पूरा या आंशिक रूप से एक्सेस और अपने कैमरे का एक्सेस देना होगा। आप कभी भी सेटिंग में जाकर एक्सेस का स्तर बदल सकते हैं या काम पूरा होने के बाद इसे पूरी तरह से हटा सकते हैं।।
फ़ोटो सेलेक्टर मेरे डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है?
यह रही सबसे अच्छी बात। फ़ोटो सेलेक्टर फ़ीचर पूरी तरह आपके डिवाइस पर काम करता है और आपका इस पर हर समय कंट्रोल रहता है। प्रोसेस के हर स्टेप में आपका डेटा कैसे इस्तेमाल किया जाता है, इस बारे में जानने के लिए नीचे देखें:
- प्रोफ़ाइल फ़ोटो का सुझाव देना: फ़ोटो सेलेक्टर आपको प्रोफ़ाइल फ़ोटो चुनने का सुझाव देने के लिए बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल नहीं करता है। इसके बजाय, Tinder निजता बनाए रखने वाले टूल का इस्तेमाल करके यह पता लगाता है कि आपकी किस प्रोफ़ाइल फ़ोटो में आपका चेहरा साफ़ नज़र आता है। टूल यह काम बायोमेट्रिक डेटा जेनरेट किए बिना या आपके चेहरे के बारे में जानकारी इकट्ठा किए बिना करता है। यह पूरी प्रक्रिया आपके डिवाइस पर होती है और Tinder को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती कि आपकी किन प्रोफ़ाइल फ़ोटो में चेहरा साफ़ नज़र आता है।
- आपके बायोमेट्रिक्स तैयार करना और उनका इस्तेमाल करना: बायोमेट्रिक्स या तो आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या फिर आपकी वीडियो सेल्फ़ी से तैयार किए जाते हैं और फिर उनकी तुलना आपके कैमरा रोल की फ़ोटोज़ से की जाती है। Tinder आपके सेल्फ़ी वीडियो, प्रोफ़ाइल फ़ोटो या आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटोज़ से तैयार किए गए किसी भी बायोमेट्रिक्स को न तो इकट्ठा करता है, न स्टोर करता है, न एक्सेस करता है और न ही उसे प्राप्त करता है। इसके बजाय, यह पूरी प्रक्रिया आपके डिवाइस पर ही होती है और इस फ़ीचर में इस्तेमाल किया गया सारा बायोमेट्रिक डेटा, फ़ीचर से बाहर निकलते ही आपके डिवाइस से डिलीट कर दिया जाता है।
- आपकी फ़ोटोज़ स्कैन करना: Tinder आपके कैमरा रोल से कोई भी फ़ोटो इकट्ठा नहीं करता और न ही उनका एक्सेस करता है। फ़ोटो स्कैन करने और उनमें से कुछ फ़ोटो सुझाने की पूरी प्रक्रिया आपके डिवाइस पर ही होती है। Tinder सिर्फ़ वहीं फ़ोटोज़ इकट्ठा करता है, जिन्हें आप अपनी प्रोफ़ाइल में अपलोड करने के लिए चुनते हैं।
सुझाई गई फ़ोटो में मेरी अपने दोस्तों के साथ अपनी फ़ोटो क्यों नहीं है?
फ़ोटो सेलेक्टर को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि इसमें ग्रुप फ़ोटोज़ शामिल न हों। हमारा अनुरोध है कि इस फ़ीचर का इस्तेमाल सिर्फ़ अपनी फ़ोटो ढूँढ़ने के लिए ही करें।
अगर मुझे मेरी फ़ोटो पसंद न आए तो?
अगर फ़ोटो सेलेक्टर कोई ऐसी फ़ोटो दिखाता है जो आपके हिसाब से अच्छी नहीं हैं, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म के ज़रिए अपना फ़ीडबैक हमसे शेयर करें। आपका फ़ीडबैक हमें इस फ़ीचर को बेहतर बनाने में मदद करने में अहम भूमिका निभाता है।
फ़ोटो सेलेक्टर कहाँ उपलब्ध है?
फ़ोटो सेलेक्टर दुनिया भर के Android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।