कुछ क्षेत्रों में, हम इस फ़ीचर का एक अलग वर्ज़न आज़मा रहे हैं, जो Apple के Vision फ्रेसवर्क की मदद से आपकी प्रोफ़ाइल के लिए सही फ़ोटो का सुझाव देता है। इस लेख में बताया गया है कि यह फ़ीचर कैसे काम करता है।
कृपया ध्यान दें: ऐसे यूज़र्स, जिन्हें इसके बजाय फ़ोटो सेलेक्टर का विकल्प दिखाई देता है, कृपया वे इस लेख को पढ़ें।
यह कैसे काम करता है
यह फ़ीचर आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटो में से ऐसी फ़ोटो चुनने में मदद करता है, जो आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के लिए अच्छी रहेंगी। इसके लिए यह देखता है कि फ़ोटो की क्वालिटी कितनी अच्छी है और उसमें सिर्फ़ आप हैं या दूसरे लोग भी हैं। आपकी फ़ोटो पहचानने के लिए, यह फ़ीचर Apple के Vision फ्रेमवर्क की मदद से बायोमेट्रिक फ़ीचर प्रिंट्स तैयार करता है। ये फ़ीचर प्रिंट्स आपके मौजूदा Tinder प्रोफ़ाइल फ़ोटो और कैमरा रोल की फ़ोटो में मौजूद चेहरों को संख्याओं के रूप में दर्शाता है। Tinder आपके डिवाइस पर इन फ़ीचर प्रिंट्स की तुलना करता है, ताकि ऐसी फ़ोटो ढूँढ़ सके जिनमें आप दिखाई देते हैं। आप अपनी प्रोफ़ाइल में कौन-सी फ़ोटो जोड़ना चाहते हैं, यह आप खुद तय करते हैं।
मेरे डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है
यह विश्लेषण आपके डिवाइस पर ही किया जाता है। ये फ़ीचर प्रिंट्स सिर्फ़ कुछ समय के लिए आपके डिवाइस की मेमोरी में बनाए और इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हें कभी भी Tinder के साथ शेयर नहीं किया जाता और न ही सेव किया जाता है, साथ ही फ़ीचर से बाहर निकलते ही इन्हें हटा दिया जाता है।
Tinder तक सिर्फ़ वही फ़ोटो पहुँचती हैं, जिन्हें आप अपनी प्रोफ़ाइल पर लगाने के लिए चुनते हैं। फ़ोटो सेलेक्टर की तरह ही, आप जो फ़ोटो अपलोड करने के लिए चुनते हैं, उनकी ज़िम्मेदारी आपकी है।
ऑप्ट आउट करना
यह फ़ीचर वैकल्पिक है और आप अपने फ़ोटो मैन्युअल रूप से चुन सकते हैं। आप अपने डिवाइस की सेटिंग में जाकर, किसी भी समय Tinder का आपके कैमरा रोल का एक्सेस बंद कर सकते हैं या उसे सीमित कर सकते हैं।
अन्य फ़ोटो फ़ीचर
कुछ क्षेत्रों में, Tinder आपको कैमरा रोल स्कैन करने का विकल्प भी देता है। इससे आपको अपनी प्रोफ़ाइल में जोड़ने के लिए फ़ोटो और विषयों के सुझाव मिलते हैं। ज़्यादा जानने के लिए फ़ोटो-आधारित सुझाव देखें।