Tinder समुदाय में आपका स्वागत है। यदि आप दूसरों के प्रति ईमानदार, दयालु और सम्मानजनक हैं, तो आपका हमेशा स्वागत रहेगा। यदि आप ऐसे नहीं हैं तो आप नहीं चल पाएंगे।
हमारा लक्ष्य उपयोगकर्ताओं को स्वयं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने की अनुमति देना है जब तक कि यह दूसरों को अपमानित न करे। Tinder पर सभी को एक ही स्तर पर रखा जाता है।
हम आग्रह करेंगे कि हमेशा दूसरों का भी ख्याल रखें, कुछ भी करने से पहले विचार कर लें, और चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों का पालन करें।
हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों की समीक्षा करने के लिए, हमारी वेबसाइट पर यहांजाएं।