Tinder का उद्देश्य सभी यूज़र्स के लिए ऑनलाइन माहौल को सुरक्षित बनाना है। नीचे आपको इस बारे में जानकारी मिलेगी कि हम हानिकारक कंटेंट को कैसे संभालते हैं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं की रिपोर्ट कैसे करें और अतिरिक्त सुरक्षा टूल व सपोर्ट कहाँ पाएँ।
ई-सेफ़्टी कमिश्नर
ई-सेफ़्टी कमीश्नर एक स्वतंत्र सरकारी एजेंसी है, जो ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा देती है और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को आपत्तिजनक कंटेंट और ऑनलाइन होने वाले दुर्व्यवहार से बचाती है। ई-सेफ़्टी कमिश्नर एजेंसी लोगों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने में सहायता करने के लिए कई तरह के रिसोर्सेज़ उपलब्ध कराती है। इनमें शामिल हैं:
- शैक्षिक कार्यक्रम और गाइड, जो माता-पिता, शिक्षकों और बच्चों के लिए हैं, जिनमें साइबरबुलिंग, ऑनलाइन गोपनीयता और ऑनलाइन गेम खेलते समय सुरक्षित रहने जैसी समस्याओं से निपटने के तरीके बताए गए हैं।
- रिपोर्टिंग टूल्स जिनकी मदद से लोग साइबरबुलिंग, किसी की निजी तस्वीरों के ज़रिए दुर्व्यवहार या गैरकानूनी कंटेंट की रिपोर्ट कर सकते हैं, ताकि उसे इंटरनेट से हटाया जा सके।
- ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए सुझाव और सलाह जिनमें बताया गया है कि इंटरनेट पर आपकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी को कैसे नियंत्रित करें, अपने अकाउंट को सुरक्षित कैसे रखें और ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचें।
- ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना कर रहे लोगों के लिए सपोर्ट सेवाएँ, जिनमें मदद पाने और आगे होने वाले नुकसान से खुद को बचाने के तरीके बताए गए हैं।
इन रिसोर्सेज़ तक पहुँचने या हानिकारक कंटेंट की रिपोर्ट करने के लिए, ई-सेफ़्टी कमीश्नर की वेबसाइट देखें।
शिकायतें
ऑस्ट्रेलिया के ऑनलाइन सुरक्षा अधिनियम के तहत, ऑनलाइन सेवाओं को उद्योग के लिए बनाए गए कुछ नियमों और मानकों का पालन करना ज़रूरी है। अगर आप ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और आपको लगता है कि Tinder ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया है, तो आप ई-सेफ़्टी कमीश्ननर के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
जल्द समाधान पाने के लिए, हम आपको पहले हमसे संपर्क करने की सलाह देते हैं।
Tinder पर सुरक्षा
Tinder की नीतियों, किसी भी समस्या की रिपोर्ट करने के तरीके और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करने वाले अन्य टूल्स के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, नीचे दिए गए रिसोर्सेज़ को देखें: