इस पेज में Tinder की सुरक्षा नीतियों और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जैसा कि कोलोराडो के कानून के अनुसार उपलब्ध कराना ज़रूरी है। Tinder का इस्तेमाल करते समय सुरक्षित रहने और सम्मान से पेश आने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारे कम्युनिटी दिशानिर्देश, उपयोग की शर्तों और सुरक्षा संबंधी सुझावों को भी देखें।
Tinder की यौन हिंसा और सार्वजनिक सुरक्षा या किसी व्यक्ति की निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अन्य व्यवहारों के संबंध में क्या नीति है?
Tinder पर, हम सभी यूज़र्स के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Tinder किसी भी तरह के उत्पीड़न, यौन हिंसा, पीछा करने या ऐसे किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करता, जिससे किसी व्यक्ति की निजी सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा हो, चाहे ऐसा व्यवहार ऑनलाइन हो या ऑफ़लाइन।
किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उसके साथ कोई भी यौन गतिविधि करना, न केवल Tinder के नियमों के खिलाफ़ है बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। ऐसा करने पर व्यक्ति के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है या आपराधिक सज़ा भी हो सकती है। अगर किसी मामले में आपराधिक जाँच होती है, तो हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।
Tinder के नियमों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारे कम्युनिटी दिशानिर्देश और उपयोग की शर्तें देखें।
अगर मुझे लगता है कि किसी का व्यवहार या कोई कंटेंट Tinder के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है, तो मैं उसकी रिपोर्ट कैसे करूँ?
आप इन-ऐप रिपोर्टिंग टूल का इस्तेमाल करके या हमें ईमेल भेजकरजल्दी और आसानी से रिपोर्ट सबमिट कर सकते हैं।
बदले की भावना से, पक्षपातपूर्ण या किसी अन्य गलत मंशा के चलते झूठी शिकायत करना हमारे नियमों के खिलाफ़ है। ऐसा करने पर आपके Tinder अकाउंट पर कार्रवाई की जा सकती है।
क्या Tinder यूज़र्स की पहचान की पुष्टि करता है या उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जाँच करता है?
हम फ़ोटो वेरिफ़िकेशन सुविधा देते हैं और कुछ देशों में पहचान संबंधी वेरिफ़िकेशन की वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। कुछ मामलों में, अगर हमें शक होता है कि कोई अकाउंट असली नहीं है, उससे छेड़छाड़ की गई है या वह किसी ऐसे व्यक्ति का है जो हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने के योग्य नहीं है, तो हम उस यूज़र से फ़ोटो वेरिफ़िकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कह सकते हैं। हालाँकि, हम सभी यूज़र्स के आपराधिक रिकॉर्ड या पहचान की जाँच नहीं करते हैं, लेकिन जब हमारे पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त जानकारी होती है, तो हम यूज़र्स की जानकारी का मिलान राज्य की यौन अपराधियों की रजिस्ट्रियों से कर सकते हैं। जिन लोगों का नाम यौन अपराधियों के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज होता है, उनके Tinder अकाउंट को बैन कर दिया जाता है।
कोई भी ऑनलाइन फ़ोटो वेरिफ़िकेशन या बैकग्राउंड स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी तरह भरोसेमंद नहीं होती और न ही यह गारंटी दे सकती है कि कोई व्यक्ति सुरक्षित है। इसलिए ऑनलाइन या आमने-सामने किसी नए व्यक्ति से मिलते समय हमेशा सावधानी बरतें। खुद को सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में जानने के लिए, हमारे सुरक्षा संबंधी सुझाव पढ़ें।
क्या किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए लोग Tinder का इस्तेमाल कर सकते हैं?
हमारी उपयोग की शर्तों के अनुसार, ऐसे किसी भी व्यक्ति को हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है, जिसे किसी गंभीर अपराध या यौन दुर्व्यवहार अथवा हिंसा से जुड़े किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया हो या जिसने अदालत में उस अपराध के लिए दोष स्वीकार किए बिना मुकदमे का सामना न करने का विकल्प चुना हो। अगर हमें पता चलता है कि किसी यूज़र का आपराधिक इतिहास है, जिसकी वजह से वह Tinder का इस्तेमाल करने के योग्य नहीं है, तो हम उसका अकाउंट बैन कर देते हैं।
अगर किसी यूज़र की Tinder के नियम तोड़ने की शिकायत की जाती है, तो उस पर क्या कार्रवाई की जाती है?
हम अनुचित व्यवहार की सभी रिपोर्ट्स को गंभीरता से लेते हैं। हम हर शिकायत की जल्द से जल्द जाँच करते हैं और अगर जाँच में पता चलता है कि यूज़र ने हमारी उपयोग की शर्तों या कम्युनिटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है, तो हम उसके खिलाफ़ उचित कार्रवाई करते हैं। उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर, यूज़र को चेतावनी दी जा सकती है या उसका अकाउंट बैन किया जा सकता है। हिंसा करने, हिंसा की धमकी देने, यौन दुर्व्यवहार करने या अन्य गंभीर नुकसान पहुँचाने वाले व्यवहार के मामलों में यूज़र को Tinder और Match Group के सभी प्लेटफ़ॉर्म से बैन कर दिया जाएगा।
शिकायत करने वाले व्यक्ति और मामले से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा या निजता बनाए रखने के लिए, हम ज़रूरत पड़ने पर शिकायत से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर नहीं करते हैं।
सभी यूज़र को अपने अकाउंट पर की गई कार्रवाइयों के खिलाफ़ अपील करने का अवसर मिलता है। अपील प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी यहाँ देखी जा सकती है।
जब किसी यूज़र के गलत व्यवहार की शिकायत मिलती है, तो क्या Tinder उस यूज़र के साथ मैच हुए लोगों को इसकी सूचना देता है?
कोलोराडो कानून का पालन करते हुए, हम उन कोलोराडो यूज़र्स को ईमेल नोटिफ़िकेशन भेजते हैं जिन्होंने ऐसे सदस्य के साथ मैसेज एक्सचेंज किए हैं, जिसे धोखाधड़ी की पुष्टि होने या धोखाधड़ी करने का संदेह होने के कारण बैन कर दिया गया है। “धोखाधड़ी वाला व्यवहार” ऐसे व्यवहार को कहते हैं, जिससे हमें लगता है कि यूज़र दूसरे यूज़र्स को धोखा देकर, झूठी पहचान का इस्तेमाल करके या किसी अन्य धोखाधड़ी के तरीके से उनसे पैसे (या कोई कीमती चीज़) हासिल करने की कोशिश कर सकता है और इससे दूसरे यूज़र्स को काफ़ी जोखिम हो सकता है।
इसके अलावा, जैसा कि हमारी निजता नीति में बताया गया है, हम किसी यूज़र के अकाउंट की जानकारी केवल कुछ सीमित परिस्थितियों में ही शेयर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, जब किसी वैध न्यायिक समन या तलाशी वारंट के तहत जानकारी माँगी जाती है या कानून के अनुसार जानकारी शेयर करना ज़रूरी होता है।
ज़्यादा जानकारी या सपोर्ट के लिए
हमारे सुरक्षा संबंधी सुझाव पेज/सुरक्षा केंद्र के “रिसोर्सेज़” सेक्शन में यौन हिंसा, घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों से प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर और अन्य सहायता रिसोर्सेज़ दिए गए हैं।
कोलोराडो के स्थानीय रिसोर्सेज़ के लिए, यहाँ देखें:
- आपको अपने अधिकारों की जानकारी पाने का हक है: यहाँ यौन उत्पीड़न से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लिए ज़रूरी जानकारी और रिसोर्सेज़ उपलब्ध हैं।
- हिंसा-मुक्त कोलोराडो: घरेलू हिंसा से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लिए रिसोर्सेज़ और सपोर्ट।
- अपराध पीड़ित सेवाओं की निर्देशिका: कोलोराडो में अपराध पीड़ितों, उनकी मदद करने वाले लोगों और सेवा प्रदाताओं के लिए उपलब्ध सेवाओं और रिसोर्सेज़ की एक विस्तृत निर्देशिका।
- 1-844-493-TALK (8255): मानसिक स्वास्थ्य, नशीले पदार्थों के उपयोग या भावनात्मक संकट से प्रभावित किसी भी व्यक्ति के लिए 24/7/365 सपोर्ट लाइन।