Tinder ऐसी किसी भी विषयवस्तु की अनुमति नहीं देता है जो कॉपीराइट का उल्लंघन करती हो। अनुमति के बिना कॉपीराइट की हुई सामग्री का इस्तेमाल करना Tinder की नीतियों का उल्लंघन है।
यदि आपके कॉपीराइट से सुरक्षित किए गएकाम को Tinder पर अधिप्रमाणन के बिना पोस्ट किया गया था तो आप कॉपीराइट निष्कासन अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं।
निष्कासन अनुरोध प्रस्तुत करने से पहले कृपया निम्नलिखित पर विचार कर लें :
- क्या कॉपीराइट संबंधी कोई अपवाद लागू है, जैसे कि उचित प्रयोग या उचित संव्यवहार, जो निष्कासन अनुरोध को अमान्य घोषित करता हो
- अनुरोध कॉपीराइट स्वामी या किसी विधिक प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत किए जाने चाहिए
- गलत दावों या निष्कासन प्रपत्र के दुरुपयोग के परिणामस्वरूप आपके Tinder खाते को निलंबित किया जा सकता है या अन्य विधिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम (DMCA) के अनुसार, Tinder के संपर्क प्रपत्र के ज़रिए प्रस्तुत किए जानेवाले सभी निष्कासन अनुरोध हेतु निम्नलिखित की अभिस्वीकृति व स्वीकार्यता आवश्यक है :
- अनुरोध सद्भाव में किया गया हो
- अनुरोध में शामिल जानकारी सही हो
- मिथ्या-शपथ के दंड के तहत, अनुरोध दायर करनेवाला व्यक्ति कॉपीराइटधारक, या कॉपीराइटधारक का कोई अधिकृत प्रतिनिधि होना चाहिए
अंत में, कृपया निम्नलिखित सभी जानकारी की अपना अनुरोध प्रस्तुत करने से पहले तैयार करके रखें :
- कॉपीराइट स्वामी का पूरा नाम
- कॉपीराइट स्वामी का ईमेल पता
- कॉपीराइट स्वामी का फ़ोन नंबर
- कॉपीराइट स्वामी को मेल करने का पता
- उस विषयवस्तु का प्रकार, जिसका उल्लंघन किया गया हो, जिसमें विषयवस्तु का वर्णन तथा Tinder पर उसके स्थित होने का स्थान वर्णित हो
कॉपीराइट निष्कासन अनुरोध दायर करने के लिए, कृपया हमारे संपर्क प्रपत्र पर जाएँ।
यदि आप ईमेल, मेल, या फ़ोन से शिकायत प्रस्तुत करने चाहते हैं तो कृपया अनुरोध की गई सारी जानकारी को निम्नलिखित पर भेजें :
214-576-3272
Copyright Compliance Department c/o Match Group Legal
8750 N. Central Expressway, Suite 1400, Dallas, Texas 75231