फ़ोटो इनसाइट्स आपकी रुचियों, पर्सनैलिटी या लाइफ़स्टाइल का एक छोटा सा परिचय है, जिसे आपकी फ़ोटो लाइब्रेरी के पैटर्न को ध्यान से परखकर तैयार किया गया है। यह फ़ीचर कुछ ख़ास जगहों पर ही उपलब्ध है।
कुछ मार्केट्स में, Tinder में साइन अप करते समय आप हमें फ़ोटो इनसाइट्स के लिए अपने कैमरा रोल को स्कैन करने की इज़ाजत दे सकते हैं, ताकि आप अपनी प्रोफ़ाइल जल्दी से सेट अप कर सकें। हम आपकी फ़ोटो से मिली जानकारी का इस्तेमाल करके ऐसे फ़ोटो, रुचियाँ और प्रॉम्प्ट सुझाते हैं जिन्हें आप अपनी प्रोफ़ाइल में डालना पसंद कर सकते हैं। यह पूरी तरह आप तय करते हैं — जब तक आप खुद न चाहें, आपकी प्रोफ़ाइल में कुछ भी नहीं डाला जाएगा।
फ़ोटो इनसाइट्स का एक्सेस करना
अपने फ़ोटो इनसाइट्स देखने के लिए:
- Tinder खोलें
- प्रोफ़ाइल टैब पर टैप करें
- अपनी प्रोफ़ाइल के ऊपरी कोने में मौजूद केमिस्ट्री आइकन पर टैप करें
ध्यान दें: फ़ोटो इनसाइट्स कुछ ख़ास जगहों पर ही उपलब्ध हैं।
फ़ोटो इनसाइट्स का इस्तेमाल करना
जब आप फ़ोटो इनसाइट्स चालू करते हैं, तब हम आपके कैमरे में मौजूद फ़ोटोज़ की जाँच करते हैं, ताकि यह समझा जा सके कि आपको क्या पसंद है। इससे Tinder को आपका अनुभव बेहतर बनाने और आपको सही लोगों से जोड़ने में मदद मिलती है। इसमें ये शामिल हैं:
- स्कैन करना: आपकी इजाज़त मिलने पर, आपके कैमरा रोल को सीधे आपके डिवाइस पर ही स्कैन किया जाता है, ताकि फ़ोटो की क्वालिटी और कंटेंट की जाँच की जा सके।
- इनसाइट्स जनरेट करना: आपकी चुनी हुईं फ़ोटोज़ को थोड़े समय के लिए हमारे सर्वर पर अपलोड किया जाता है, ताकि आपके फ़ोटोज़ में पहचान की गईं थीम्स और वस्तुओं के आधार पर AI तकनीक का इस्तेमाल करके फ़ोटो सुझाव और आपके फ़ोटो इनसाइट्स तैयार किए जा सकें। इसके बाद इन फ़ोटोज़ को हटा दिया जाता है, जब तक कि आप इनमें से किसी को अपनी प्रोफ़ाइल में नहीं डालते।
- फ़ोटो से जुड़े पर्सनलाइज़्ड सुझाव: हम आपको कुछ फ़ोटोज़ का सुझाव देंगे, जिन्हें हो सकता है कि आप अपनी प्रोफ़ाइल में डालना पसंद करें। जैसे कि अलग-अलग फ़ोटो या आपके पर्सनैलिटी को दिखाने वाले कोलाज। ये सुझाव इस आधार पर दिए जाते हैं कि किस तरह की फ़ोटोज़ आमतौर पर ज़्यादा पसंद की जाती हैं और इन्हें आपके फ़ोटो इनसाइट्स में दिखने वाले लाइफ़स्टाइल, रुचियों और पर्सनैलिटी थीम के अनुसार ख़ास बनाया जाता है। ऐसे फ़ोटो सुझाव पाने के लिए, जिसमें आप दिखाई दें, आपको अपने कैमरा रोल से अपनी फ़ोटो चुनने, सेल्फ़ी लेने या अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो का इस्तेमाल करके बायोमेट्रिक डेटा तैयार करने का विकल्प दिखाई दे सकता है, ताकि आपकी फ़ोटो लाइब्रेरी में मौजूद आपकी फ़ोटो की पहचान की जा सके। यह आप तय करेंगे कि अपनी प्रोफ़ाइल में कौन-सी फ़ोटोज़ अपलोड करनी हैं। हम आपकी अनुमति के बिना आपकी प्रोफ़ाइल में फ़ोटोज़ नहीं डालेंगे।
- फ़ोटो सेट-अप से जुड़े पर्सनलाइज़्ड सुझाव: प्रोफ़ाइल सेट-अप के समय, जहाँ यह फ़ीचर उपलब्ध है, वहाँ हम आपके फ़ोटो इनसाइट्स के आधार पर आपकी प्रोफ़ाइल के लिए रुचियों के भी सुझाव देंगे। साथ ही, आपके "मेरे बारे में जानकारी" सेक्शन और प्रोम्प्ट के लिए भी ऐसे संभावित विषय सुझाएँगे, जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी प्रोफ़ाइल बना सकते हैं। आप खुद तय करते हैं कि अपनी प्रोफ़ाइल में कौन-सी रुचियाँ और कौन-सा कंटेंट डाला जाए।
फ़ोटो इनसाइट्स आपके डेटा को कैसे इस्तेमाल करता है
फ़ोटो इनसाइट्स
अगर आप इस फ़ीचर को चालू करते हैं, तो हम आपके कैमरा रोल को आपके डिवाइस पर स्कैन करते हैं, ताकि फ़ोटो की गुणवत्ता, कंटेंट और समानता के आधार पर ऐसे फ़ोटोज़ की पहचान की जा सकें जो आपके बारे में उपयोगी इनसाइट्स दे सकें। चुनी गई फ़ोटोज़ थोड़े समय के लिए Tinder के सर्वर पर अपलोड की जाती हैं और सिर्फ़ फ़ोटो इनसाइट्स बनाने के लिए हमारी AI तकनीक प्रदाता के साथ शेयर की जाती हैं। आपकी फ़ोटोज़ को हटा दिया जाता है, जब तक कि आप उन्हें अपनी प्रोफ़ाइल में नहीं डालते।
आपके फ़ोटो इनसाइट्स आपके इनसाइट्स हब में मौजूद रहेंगे और Tinder इनका इस्तेमाल आपके अनुभव को बेहतर बनाने और आपको दूसरे लोगों से बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद करने के लिए करेगा। हम इस फ़ीचर को बेहतर बनाने के लिए फ़ोटो इनसाइट्स की जाँच पड़ताल भी कर सकते हैं। ऐसे फ़ोटो इनसाइट्स जिन्हें आप सेव नहीं करते हैं, उन्हें 90 दिनों के भीतर हटा दिया जाता है।
ध्यान दें: कुछ मार्केट्स में, आपके फ़ोटो इनसाइट्स का इस्तेमाल सिर्फ़ आपकी प्रोफ़ाइल के लिए फ़ोटो, बायो और रुचियों के सुझाव देने के लिए किया जाता है और उसके बाद उन्हें तुरंत हटा दिया जाता है। इसका मतलब है कि हम आपके फ़ोटो इनसाइट्स सेव नहीं करते हैं और आपको ऐप में इनसाइट्स हब दिखाई नहीं देगा।
फ़ोटो सुझाव और कोलाज
अगर आप कैमरा रोल स्कैन करने की इजाज़त देते हैं, तो हम आपके डिवाइस पर स्कैन करके यह समझ पाते हैं कि आप किस तरह की फ़ोटो लेना ज़्यादा पसंद करते हैं। जैसे, क्लोज़-अप, फुल-बॉडी शॉट, ग्रुप फ़ोटो या ट्रैवल या पालतु जानवरों की फ़ोटो। हम इस काम के लिए ऑटोमेटेड तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी फ़ोटोज़ के विज़ुअल पैटर्न की जाँच पड़ताल करती है। इन पैटर्न, आपके फ़ोटो इनसाइट्स और Tinder पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली चीज़ों के बारे में हमारी जानकारी के आधार पर, चुनिंदा फ़ोटो Tinder पर अपलोड की जाती हैं और हम आपको कुछ फ़ोटोज़ का सुझाव देते हैं, जिन्हें हो सकता है कि आप अपनी प्रोफ़ाइल में डालना पसंद करें। इसका मकसद है कि आप क्लियर और अलग-अलग तरह की फ़ोटो चुनें, जिनसे आपके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलू दिखें। आपकी फ़ोटोज़ तुरंत हटा दी जाती है, जब तक कि आप उन्हें अपनी प्रोफ़ाइल में नहीं डालते हैं। आपकी अनुमति के बिना कोई भी फ़ोटो आपकी प्रोफ़ाइल में नहीं डाली जाएगी - इसका कंट्रोल आपके हाथ में होता है।
फ़ोटो से जुड़े सुझाव देने में बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
अगर आप चाहते हैं कि हम आपकी ही फ़ोटो सुझाएँ, तो आप बायोमेट्रिक डेटा बनाकर अपने डिवाइस पर मौजूद अपनी फ़ोटोज़ की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने कैमरा रोल से अपनी एक रेफ़रेंस फ़ोटो चुन सकते हैं, सेल्फ़ी ले सकते हैं या अपनी मौजूदा अकेली प्रोफ़ाइल फ़ोटो (अगर उपलब्ध हो) का इस्तेमाल कर सकते हैं (ध्यान दें: उपलब्ध विकल्प जगह के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं)। आपके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर, आपके डेटा को निम्नलिखित तरीके से प्रोसेस किया जाता है:
- प्रोफ़ाइल फ़ोटो का सुझाव: अगर आपके पास एक उपयुक्त फ़ोटो है, तो हम आपको उसे प्रोफ़ाइल फ़ोटो के रूप में इस्तेमाल करने का सुझाव देंगे। Tinder निजता बनाए रखने वाले टूल का इस्तेमाल करके यह पता लगाता है कि आपकी किस प्रोफ़ाइल फ़ोटो में चेहरे की आउटलाइन है। टूल यह काम बायोमेट्रिक डेटा जनरेट किए बिना या आपके चेहरे के बारे में जानकारी इकट्ठा किए बिना करता है। यह पूरी प्रक्रिया आपके ही डिवाइस पर की जाती है।
- सेल्फ़ी लेना: आपके पास सेल्फ़ी लेने का विकल्प हो सकता है। अगर आप सेल्फ़ी लेते हैं, तो हम इस सेक्शन में बताए गए अनुसार आपकी सेल्फ़ी का इस्तेमाल आपके कैमरा रोल में मौजूद आपकी फ़ोटो की पहचान करने के लिए करते हैं। फ़ीचर से बाहर निकलने पर आपकी सेल्फ़ी हटा दी जाती है।
- आपकी सेल्फ़ी या प्रोफ़ाइल फ़ोटो से बायोमेट्रिक डेटा तैयार करना और उसका इस्तेमाल करना: बायोमेट्रिक डेटा आपकी उस फ़ोटो या सेल्फ़ी से तैयार किया जाता है जिसकी पुष्टि आप अपनी फ़ोटो के रूप में करते हैं और फिर इसकी तुलना आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटो से की जाती है। Tinder आपकी सेल्फ़ी, प्रोफ़ाइल फ़ोटो या आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटो से तैयार किए गए किसी भी बायोमेट्रिक डेटा को न तो इकट्ठा करता है, न स्टोर करता है, न उसका एक्सेस करता है और न ही किसी अन्य तरीके से उसे प्राप्त करता है। इसके बजाय, पूरी प्रक्रिया आपके डिवाइस पर ही होती है और इस फ़ीचर के लिए इस्तेमाल किया गया बायोमेट्रिक डेटा, जैसे ही आप इस फ़ीचर से बाहर निकलते हैं, आपके डिवाइस से हटा दिया जाता है।
-
रेफ़रेंस फ़ोटो चुनना: कुछ मार्केट्स में, आपको अपने कैमरा रोल से अपनी एक फ़ोटो चुनने का विकल्प मिल सकता है। ऐसा करने के लिए, जब आप कैमरा रोल को स्कैन करने की इज़ाजत देते हैं, तो आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटोज़ में एक जैसी दिखने वाली शक्लों को एक साथ ग्रुप किया जाता है और फिर आपसे यह पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा कि इनमें से कौन-सी फ़ोटो आपकी है। यह पूरी प्रक्रिया आपके ही डिवाइस पर की जाती है। जब आप अपनी फ़ोटो की पुष्टि करते हैं, तो एक फ़ेस रेफ़रंस तैयार किया जाता है, जिसे बायोमेट्रिक डेटा माना जा सकता है। इसके बाद आपके कैमरा रोल में मौजूद फ़ोटोज़ से इसकी तुलना करके आपकी अन्य फ़ोटो की पहचान की जाती है और इसे आपके डिवाइस पर ही सुरक्षित रखा जाता है, ताकि आगे फिर से स्कैन करने की प्रक्रिया को जल्दी से किया जा सके। Tinder से लॉग आउट करने पर आपके फ़ेस रेफ़रंस को डिलीट कर दिया जाता है और आप किसी भी समय इसे रीसेट व डिलीट कर सकते हैं, ऐसा करने के लिए:
- सेटिंग पर जाएँ।
- स्क्रॉल करके फ़ोटो से जुड़े सुझाव देखें।
- स्टोर किए गए फ़ेस रेफ़रंस पर टैप करें और फ़ेस रेफ़रंस रीसेट करें चुनें।
यह चरण ज़रूरी नहीं है, आप चाहें तो सेल्फ़ी न भी लें। अगर आप चरण को स्किप करना चुनते हैं, तो भी हम फ़ोटो इनसाइट्स बनाने के लिए आपके कैमरा रोल को स्कैन करेंगे, लेकिन हो सकता है कि आपके फ़ोटो सुझाव और कोलाज में आप दिखाई न दें।
सीमाएँ
फ़ोटो इनसाइट्स, सुझाव और कोलाज तैयार करने में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह उपयोगी हो और वह ऐसी फ़ोटो या इनसाइट्स को शामिल न करे जो हमारी उपयोग की शर्तों या कम्युनिटी दिशानिर्देशका उल्लंघन कर सकते हों। हालाँकि, यह तकनीक 100% सटीक नहीं है। कभी-कभी यह ऐसे फ़ोटोज़ का सुझाव दे सकती है जो आपकी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार न हों या किसी लाइफ़स्टाइल से जुड़ी थीम का गलत आकलन कर सकती है। ध्यान रखें, यह टूल आपकी मदद के लिए बनाया गया है, लेकिन अपनी प्रोफ़ाइल में कौन-सी फ़ोटो और जानकारी डालनी है, इसकी ज़िम्मेदारी आपकी ही है। कृपया पक्का करें कि वे हमारी उपयोग की शर्तों, कम्युनिटी दिशानिर्देश और स्थानीय कानूनों का पालन करती हों।
यह भी ध्यान रखें:
- पात्रता: अगर आपके पास फ़ोटो कम हैं, तो हो सकता है कि फ़ोटो इनसाइट्स और फ़ोटो सुझाव उपलब्ध न हों। अगर आप कैमरा रोल स्कैन करने की इज़ाजत देते हैं, लेकिन आपके पास फ़ोटो कम हैं, तो हम समय-समय पर आपके कैमरा रोल में नई फ़ोटो की जाँच करेंगे, ताकि यह पता चल सके कि अब आपके पास इस फ़ीचर के लिए पात्र होने लायक पर्याप्त फ़ोटो हैं या नहीं। अगर आप साइन-अप के समय अपनी प्रोफ़ाइल सेट अप कर रहे हैं और आपके पास फ़ोटो कम हैं, तब भी आप अपनी प्रोफ़ाइल मैन्युअल रूप से बना सकते हैं।
- स्कैनिंग की निरंतरता अगर स्कैन बीच में रुक जाता है, तो ऐप दोबारा खोलने पर यह वहीं से फिर शुरू हो जाएगा और पूरा होने तक चलता रहेगा।
- रीस्कैनिंग: अगर आप अपने कैमरा रोल को फिर से स्कैन करते हैं, तो आपके पुराने फ़ोटो इनसाइट्स हट जाएँगे (अगर उन्हें सुरक्षित रखा गया है) और उनकी जगह नए स्कैन से बने नए इनसाइट्स आ जाएँगे।
संवेदनशील विषय
कभी-कभी, आपके फ़ोटोज़ के आधार पर फ़ोटो इनसाइट्स और सुझाव ऐसे विषयों का ज़िक्र कर सकते हैं जो संस्कृति, धर्म, राजनीति, लाइफ़स्टाइल या अन्य संवेदनशील मुद्दों से जुड़े हो सकते हैं। हो सकता है कि ये हमेशा आपके व्यक्तिगत विचारों या पहचान को सही ढंग से न दिखाएँ। आपके पास हमेशा अपने फ़ोटो इनसाइट्स को इनसाइट्स हब से किसी भी समय डिलीट करने का विकल्प होगा (अगर हम कोई फ़ोटो इनसाइट्स सुरक्षित रखते हैं) या प्रोफ़ाइल एडिट करें सेटिंग में जाकर अपनी प्रोफ़ाइल में जोड़ी गई किसी भी सुझाई गई फ़ोटो (फ़ोटोज़), बायो (बायोज़) या रुचि (रुचियाँ) को भी कभी भी हटा सकते हैं।
फ़ीचर बंद करना या अपना डेटा हटाना
आपके फ़ोटो इनसाइट्स और आपकी प्रोफ़ाइल पर क्या दिखाई देगा, यह पूरी तरह आप तय करते हैं। आप चाहें तो कैमरा रोल स्कैनिंग को पूरी तरह बंद कर सकते हैं।
- इनसाइट्स हब: आप किसी भी समय इनसाइट हब में अपने फ़ोटो इनसाइट्स मैनेज और डिलीट कर सकते हैं। इनसाइट्स डिलीट करने के लिए, उस इनसाइट पर स्वाइप करें, जिसे आप हटाना चाहते हैं। ध्यान दें: जिन जगहों पर फ़ोटो इनसाइट्स सुरक्षित नहीं रखे जाते, वहाँ इनसाइट्स हब उपलब्ध नहीं होता।
- सुझाए गए फ़ोटोज़ और कोलाज:आपकी प्रोफ़ाइल में सिर्फ़ वही सुझाए गए फ़ोटोज़ और कोलाज डाले जाएँगे, जिन्हें आप चुनेंगे। आप अपनी प्रोफ़ाइल एडिट करें सेटिंग में जाकर किसी भी समय सुझाए गए फ़ोटो और अपने इनसाइट्स हब में कोलाज को हटा सकते हैं।
- कैमरा रोल की अनुमतियाँ: आप अपने डिवाइस की सिस्टम सेटिंग में जाकर जब चाहे कैमरा रोल के एक्सेस को ऐडजस्ट कर सकते हैं या उसे हटा सकते हैं।
- साइन अप के समय: आप चाहें तो कैमरा रोल स्कैन बिल्कुल न करें या सुझाई गई फ़ोटो, बायो, प्रॉम्प्ट के विषय, रुचियों या अन्य प्रोफ़ाइल सुझावों में से किसी को भी इस्तेमाल न करें।
- साइन अप के बाद: आप अपनी प्रोफ़ाइल एडिट करें सेटिंग में जाकर सुझाई गई फ़ोटो, रुचियाँ, बायो या प्रॉम्प्ट को किसी भी समय हटा सकते हैं।
ज़्यादा सहायता
अगर आपको और मदद चाहिए, तो कृपया ज़्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें और हमें आपकी मदद करके खुशी होगी।
हमारीनिजता नीतिदेखें, ताकि आप हमारी निजता प्रथाओं और अपने अधिकारोंके बारे में ज़्यादा जान सकें। आप अपने डेटा की कॉपी का अनुरोध करने के तरीके के बारे में भी जान सकते हैं।