AI की मदद से मैचिंग फ़ीचर को आपकी खास पसंद और रुचियों के आधार पर पर्सनलाइज़्ड कनेक्शंस ढूँढने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आपकी Tinder प्रोफ़ाइल, सवालों के जवाबों और वैकल्पिक रूप से, आपके कैमरा रोल की फ़ोटो से मिले इनसाइट्स का इस्तेमाल करके, AI की मदद से मैचिंग फ़ीचर ऐसे सुझाव इकट्ठे करता है जो खास आपके लिए होते हैं!
ध्यान दें: फ़िलहाल, इस फ़ीचर को चुनिंदा बाज़ारों में लॉन्च किया जा रहा है और हो सकता है कि अभी यह आपके इलाके में उपलब्ध न हो।
AI की मदद से मैचिंग फ़ीचर को इस्तेमाल करना शुरू करें
इन स्टेप्स का पालन करके, डेली ड्रॉप के पर्सनलाइज़्ड सुझाव पाने के लिए AI की मदद से मैचिंग फ़ीचर को इस्तेमाल करना शुरू करें:
AI की मदद से मैचिंग के फ़ीचर को इस्तेमाल करना शुरू करने और अपने डेली ड्रॉप देखने के लिए, इन स्टेप्स का पालन करें:
- अपनी डिस्कवरी स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने में डाइमंड आइकन पर टैप करें
- अपने ड्रॉप्स को इकट्ठा करने के लिए सवालों के जवाब दें (आपको इनका सिर्फ़ एक बार जवाब देना होगा)
- फ़ोटो ऐक्सेस शेयर करने के लिए सहमति दें (यह वैकल्पिक है, लेकिन पूरे कैमरा रोल का ऐक्सेस देने से आपकी रुचियाँ पहचानने में मदद मिल सकती है)
- अपना डेली ड्रॉप देखने के लिए बटन पर टैप करें
डाइमंड आइकन पर क्लिक करके, आप किसी भी समय अपना डेली ड्रॉप देख सकते हैं।
AI की मदद से मैचिंग का फ़ीचर इस्तेमाल करना बंद करें
AI की मदद से मैचिंग की हमारे फ़ीचर का इस्तेमाल करना पूरी तरह से वैकल्पिक है! आप Tinder को इसके साथ या इसके बिना इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपने इस फ़ीचर को आज़माया है, लेकिन आप ब्रेक लेना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं। बस अपनी डिस्कवरी स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने में डाइमंड आइकन पर टैप न करें। आइकन अब भी दिखेगा, लेकिन इसे इस्तेमाल करना पूरी तरह आपकी मर्ज़ी है।
AI की मदद से मैचिंग के इनसाइट मैनेज करें
इनसाइट्स हब में देखें और मैनेज करें कि आपके डेली ड्रॉप पर कौनसी बातें असर डालती हैं। वहाँ आप ऐसे इनसाइट्स को देख या हटा सकते हैं जो आपके अनुभव को पर्सनलाइज़ करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।
अपनी इनसाइट्स को ऐक्सेस करने के लिए, इन स्टेप्स का पालन करें:
- अपनी डिस्कवरी स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने में डाइमंड आइकन पर टैप करें
- 'मेरे इनसाइट्स एक्सप्लोर करें' पर टैप करें
- आपने जिन सवालों के जवाब दिए हैं उनसे जनरेट की गई सभी इनसाइट्स देखें
- अपनी किसी भी इनसाइट को मिटाने के लिए, उस इनसाइट पर टैप करें जिसे आप हटाना चाहते हैं और फिर 'मिटाएँ' पर टैप करें
अगर आपने कैमरा रोल टैगिंग को चुना है, तो यह डेटा भी आपकी इनसाइट्स पर असर डालने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। आप कैमरा रोल टैग्स मैनेज करने के बारे में यहाँ ज़्यादा जान सकते हैं।
हम AI की मदद से मैचिंग के फ़ीचर के लिए आपका डेटा कैसे इस्तेमाल करते हैं
AI की मदद से मैचिंग का फ़ीचर आपके बारे में और आप जिन्हें ढूँढ रहे हैं उनके बारे में इनसाइट्स जनरेट करते हैं। इन इनसाइट्स को आप ऊपर बताए गए सेक्शन के मुताबिक किसी भी समय ऐक्सेस और कंट्रोल कर सकते हैं। ये इनसाइ्स आपकी Tinder प्रोफ़ाइल की जानकारी और गतिविधि, आप सवालों के जवाब कैसे देते हैं और आपने अपने कैमरा रोल फ़ोटो टैग्स को—चुना है या नहीं—, इसके आधार पर जनरेट की जाती है। फिर इन इनसाइट्स का इस्तेमाल आपके लिए ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड सुझावों को जनरेट करने के लिए किया जाता है।
हम डेटा कैसे इस्तेमाल करते हैं, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए हमारी निजता नीति पर जाएँ। अपने डेटा की कॉपी का अनुरोध करने का तरीका जानने के लिए, आप हमारे सहायता केंद्र पर भी जा सकते हैं।
ज़्यादा सहायता
अगर आपको AI की मदद से मैचिंग फ़ीचर का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा मदद चाहिए, तो कृपया ज़्यादा जानकारी के साथ हमें लिखें और हमें आपकी मदद करके खुशी होगी।