मैं अपनी फ़ोटो कैसे वेरिफ़ाई कराऊँ?
क्या मेरा फ़ोटो वेरिफ़िकेशन सबमिशन अस्वीकार कर दिया गया था?
फ़ोटो वेरिफ़िकेशन होने के बाद, क्या मुझे दोबारा फ़ोटो वेरिफ़िकेशन करना होगा?
फ़ोटो वेरिफ़िकेशन क्या है?
फ़ोटो वेरिफ़िकेशन से आपको अपने संभावित मैचों को यह दिखाने का एक मौका मिलता है कि आप बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे अपनी फ़ोटोज़ में दिखते हैं। फ़ोटो वेरिफ़ाइड होने के लिए आपको एक छोटी-सी वीडियो सेल्फ़ी सबमिट करनी होगी। इस वीडियो सेल्फ़ी का फ़ेशियल रिकग्निशन तकनीकका इस्तेमाल करके, आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटोज़ से मिलान किया जाएगा।
Tinder पर फ़ोटो वेरिफ़िकेशन जैसे फ़ीचर लोगों को बेहतर और समझदारी से फैसले लेने में मदद करते हैं। इसीलिए नए लोगों से मिलने के लिए Tinder को सुरक्षित जगह बनाए रखने में आपके सहयोग की सराहना की जाती है! हालाँकि, कृपया यह समझ लें कि नीला चेकमार्क इस बात का एक संकेत हो सकता है कि कोई व्यक्ति वही है जैसा वह Tinder को दी गई अपनी फ़ोटोज़ के आधार पर दावा करता है। ध्यान रहे कि यह दूसरे Tinder यूज़र द्वारा दी गई जानकारी की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। साथ ही, पूरी तरह इस पर आँख मूंदकर भरोसा करने के बजाय, आपको इस बारे में अपना सही फ़ैसला लेना चाहिए (और शायद सबसे अहम यह कि आपको हमारे सुझाए गए डेटिंग से जुड़ी सुरक्षा सलाहका पालन करना चाहिए। इन सलाहों में यह शामिल है कि कोई संभावित मैच जो होने का दावा कर रहा है उसकी पुष्टि करने के लिए, आप खुद भी अच्छी तरह छानबीन कर लें)।
मैं अपनी फ़ोटो कैसे वेरिफ़ाई कराऊँ?
फ़ोटो वेरिफ़ाइड होने के लिए, आपको कुछ जरूरी स्टेप्स पूरे करने होंगे और एक छोटी वीडियो सेल्फ़ी देनी होगी:
- Tinder खोलें और प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें
- आपके नाम के पास मौजूद ग्रे चेकमार्क पर टैप करें
- "वेरिफ़ाइड हों" दिखने पर, जारी रखें चुनें
- अगर आपने अब तक Tinder को अपने कैमरे का ऐक्सेस नहीं दिया है, तो उसे ऐक्सेस दें
- अपने चेहरे को गोले में फ़्रेम करें और मैं तैयार हूँ पर टैप करें
- स्क्रीन पर मिलने वाले निर्देशों का पालन करते हुए एक छोटा-सा सेल्फ़ी वीडियो सबमिट करें
आपके फ़ोटो वेरिफ़िकेशन के अनुरोध को प्रोसेस होने में कुछ ही मिनट का समय लगना चाहिए। मंज़ूरी मिलने के बाद, हम आपको सूचना देंगे और आपकी प्रोफ़ाइल पर एक वेरिफ़ाइड चेकमार्क जोड़ देंगे।
क्या मेरा फ़ोटो वेरिफ़िकेशन सबमिशन अस्वीकार कर दिया गया था?
यहाँ इससे जुड़े कुछ आम कारण दिए गए हैं:
- दिए गए फ़्रेम में चेहरा अच्छी तरह से नहीं दिख पा रहा है
- चेहरे के सामने कुछ रुकावट है
- चेहरे पर हावभाव सामान्य नहीं हैं
- वीडियो में रोशनी कम है और/या वह साफ़ नहींं है
- वीडियो में मौजूद व्यक्ति, Tinder की प्रोफ़ाइल के फ़ोटो में दिख रहे व्यक्ति से मेल नहीं खाता है
फ़ोटो वेरिफ़िकेशन होने के बाद, क्या मुझे दोबारा फ़ोटो वेरिफ़िकेशन करना होगा?
अगर आप अपनी एक या एक से ज़्यादा प्रोफ़ाइल फ़ोटो डिलीट कर देते हैं, तो हो सकता है कि आपको यह प्रोसेस दोबारा करनी पड़े। फ़ोटो वेरिफ़ाइड होने के बाद, आपके द्वारा अपलोड की जाने वाली हर नई फ़ोटो पर फ़ोटो वेरिफ़िकेशन लागू होगा। साथ ही, इससे आपके फ़ोटो वेरिफ़िकेशन स्टेटस पर असर पड़ सकता है।
और मदद चाहिए?
अगर आपको फ़ोटो वेरिफ़िकेशन में और मदद चाहिए, तो हमसे संपर्क करें।